फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona infection spread in the city, be aware

Chandigarh News: शहर में फैला कोरोना का संक्रमण, हो जाएं सचेत

Tue, 04 Apr 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Corona infection spread in the city, be aware
चंडीगढ़। कोरोना वायरस एक बार फिर सक्रिय होने लगा है। शहर में इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वस्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर का कोना-कोना संक्रमण की जद में है। प्रतिदिन शहर के 10 से 15 इलाकों से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इस वायरस का प्रभाव इस बार ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन गंभीर बीमारियाें से ग्रस्त लोग और बुजुर्ग हर बार की तरह इस बार भी इसके खतरे के दायरे में हैं। ऐसे में बचाव के मानकों के पालन की अपील की जा रही है लेकिन दूसरा पहलू यह है कि लोग संक्रमण से बचाव के लिए टीके की खुराक लगवाना चाह रहे हैं लेकिन टीका उपलब्ध न होने से निराश हैं। किसी को काम के सिलसिले में विदेश जाना है तो किसी को पढ़ाई के लिए लेकिन टीके की अनुपलब्धता उनकी राह में रोड़ा बनी है। बॉक्स
विज्ञापन

बिना टीका लगवाए कैसे जाएं विदेश
जीएमएसएच 16 के कोविड टीकाकरण केन्द्र पर बूस्टर डोज लगवाने पहुंचे विवेक गुप्ता ने बताया कि उन्हें काम के सिलसिले में आस्ट्रेलिया जाना है लेकिन उनकी बूस्टर डोज अधूरी है। उन्होंने टीका लगवाने के लिए निजी अस्पतालों में भी संपर्क किया लेकिन कहीं भी खुराक उपलब्ध नहीं है। अगर समय रहते टीका नहीं लगा तो वे विदेश नहीं जा पाएंगे। उन्होंने टीके की उपलब्धता को लेकर विभाग के कर्मचारियों से जानकारी ली तो बताया गया कि आपूर्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


इनसेट-
इन क्षेत्रों में पहुंच चुका है फिर से संक्रमण
सेक्टर 8, सेक्टर 11, सेक्टर 20, सेक्टर 23, सेक्टर 38, सेक्टर 42, सेक्टर 48, सेक्टर 50, सेक्टर 52, बहलाना, धनास, कजहेड़ी, मनीमाजरा, पीजीआई, सेक्टर 2, सेक्टर 5, सेक्टर 15, सेक्टर 21, सेक्टर 25, सेक्टर 27, सेक्टर 35, सेक्टर 36, सेक्टर 41, सेक्टर 56, सेक्टर 50, खुड्डाअलीशेर, सेक्टर 38 वेस्ट, दरिया, मलोया, सेक्टर 63, बापूधाम, मौलीजागरां शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
कोरोना से बचाव के लिए इन टीकों का हुआ उपयोग
कोविशिल्ड - 18 से ज्यादा उम्र के लाभार्थियों के लिए
कोवैक्सीन - 15 से 18 साल के बच्चों के लिए
कॉर्बाेवैक्स - 12-14 साल के बच्चों के लिए
इनसेट-
कोई टीका नहीं उपलब्ध
स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूदा समय में एक भी टीका उपलब्ध नहीं है। ऐसे में विभाग ने जीएमएसएच 16 के कोविड टीकाकरण केन्द्र पर एक अप्रैल से ताला बंद कर दिया है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने मंत्रालय को टीके की डिमांड भेज दी है। जैसे ही स्टॉक उपलब्ध होगा पुन: टीकाकरण केन्द्र खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed