फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona infected by slapping constable

कांस्टेबल को थप्पड़ मारने वाला कोरोना संक्रमित

Tue, 26 May 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Corona infected by slapping constable
चंडीगढ़। बापूधाम में बीते शुक्रवार को कांस्टेबल संसार को थप्पड़ मारने का आरोपी संजय मिश्रा कोरोना संक्रमित निकला। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप गया। इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब पुलिस आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए बुडै़ल जेल लेकर पहुंची, लेकिन जेल प्रशासन में बिना कोरोना सैंपल रिपोर्ट के आरोपी संजय मिश्रा को जेल में आने की इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद आरोपी का जीएमएसएच-16 में कोरोना का सैंपल लेकर भर्ती किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को संजय की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बापूधाम चौकी में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह, कांस्टेबल सुरिंदर, कांस्टेबल प्रवीन, वालंटियर सुनील व सेक्टर-26 थाने के संतरी वालंटियर गुरदीप का भी कोरोना का सैंपल लिया गया। इसके अलावा आरोपी ने जिस कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ा था, उसे भी टेस्ट के लिए भेजा गया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को बापूधाम कॉलोनी में घुसने से रोकने पर संजय मिश्रा (37) ने कांस्टेबल संसार को थप्पड़ मार दिया था। कांस्टेबल की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी एक रात रहा हवालात में
पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर हवालात में रखा और अगले दिन 23 मई को उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजने के आदेश दिए। 23 मई को ही उसको कोरोना टेस्ट के लिए जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया। अगले दिन उसका टेस्ट हुआ और 25 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

चौकी और थाने को किया सैनिटाइज
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बापूधाम पुलिस चौकी व सेक्टर-26 थाने को सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा पुलिस के सभी वाहनों के अलावा उपकरणों को भी सैनिटाइज किया गया। आरोपी के कोरोना पॉजिटिव आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed