मोहाली में कोरोना संक्रमण की दर राज्य से चार गुना, फिर भी ऑरेंज जोन में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में कोरोना महामारी जमकर पैर पसार रही है। कोरोना से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि मोहाली जिले में कोरोना संक्रमण ने देश और राज्य में औसत से ज्यादा अपना असर दिखाया है। देश में प्रति वर्ग मील कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.32 है, तो वहीं पंजाब में यह संख्या प्रति वर्ग मील 5.1 है। यानि कि देश के औसत से ज्यादा मामले राज्य में हैं।
हम अगर बात मोहाली जिले की करें तो यहां प्रति वर्ग मील कोरोना संक्रमितों की संख्या 20.41 है। इससे साफ है कि मोहाली में कोरोना संक्रमण की दर प्रति वर्ग मील राज्य से चार गुना से भी ज्यादा है। मोहाली जिले में 20 सितंबर तक कोरोना संक्रमण का शिकार हुए लोगों की कुल संख्या 8654 थी। इसी समय तक पंजाब में संक्रमितों की संख्या 97689 थी और देश में 5486981 थी। हमारे देश का कुल क्षेत्रफल 1269219 वर्ग मील है और आबादी करीब 1352642280 है, वहीं पंजाब का क्षेत्रफल 19445 वर्ग मील और आबादी 30141378 है।
जबकि मोहाली जिले का क्षेत्रफल 423.9402 वर्ग मील और आबादी 11 लाख 90 हजार के करीब है। इस लिहाज से देश में अभी तक 0.41 प्रतिशत लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं, जिनकी संख्या प्रति वर्ग मील 4.32 है। इसी तरह पंजाब में 9 मार्च से लेकर अभी तक 0.32 प्रतिशत आबादी संक्रमण का शिकार हुई, जिसकी प्रति वर्ग मील संख्या 5.1 है। यानि राज्य में संक्रमण से ग्रस्त हुए लोगों का प्रतिशत तो कम है लेकिन प्रति वर्ग मील संख्या ज्यादा है।
अब बात मोहाली की करें तो, जिले के 0.72 प्रतिशत लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं और प्रति वर्ग मील इनकी संख्या 20.41 है। इससे साफ है कि मोहाली में कोरोना की दर देश और राज्य से ज्यादा है। न सिर्फ संक्रमण का शिकार हुए लोगों का प्रतिशत देश और राज्य से ज्यादा है, बल्कि प्रति वर्ग मील संख्या चार गुना से भी ज्यादा है।
इतना ही नहीं मोहाली के हालात पंजाब के रेड जोन जिलों जालंधर, लुधियाना और पटियाला से भी खराब हैं। जबकि मोहाली ऑरेंज जोन में है। मोहाली के साथ अमृतसर राज्य का ऑरेंज जोन जिला है। ऑरेंज जोन मोहाली में संक्रमण की संख्या दर 20.41 प्रति वर्ग मील है, तो वहीं ऑरेंज जोन अमृतसर में 7.89 प्रति वर्ग मील है।
राज्य का पहला कोरोना संक्रमण का मामला अमृतसर जिले में ही आया था। राज्य के रेड जोन जिलों की बात करें तो जालंधर में यह दर 11.18 प्रति वर्ग मील है, लुधियाना में 11.17 प्रति वर्ग मील और पटियाला में 8.33 प्रति वर्ग मील है। इससे साफ है कि मोहाली में संक्रमण की संख्या दर राज्य में सबसे ज्यादा है।
- देश में कोरोना संक्रमित 5486981
- देश की आबादी 1352642280
- देश में संक्रमित हुए 0.41 प्रतिशत लोग
- देश का क्षेत्रफल 1269219 वर्ग मील
- देश में प्रति वर्ग मील 4.32 संक्रमित
पंजाब देश में ऑरेंज जोन में
पंजाब में कोरोना संक्रमित 97689
पंजाब की आबादी 30141373
पंजाब में संक्रमित लोग 0.32 प्रतिशत
पंजाब का क्षेत्रफल 19445 वर्ग मील
पंजाब में प्रति वर्ग मील 5.1 संक्रमित
मोहाली ऑरेंज जोन में
मोहाली में कोरोना संक्रमित 8654
मोहाली की आबादी 11 लाख 90 हजार
मोहाली में संक्रमित लोग 0.72 प्रतिशत
जिले का क्षेत्रफल 423.9402 वर्ग मील
मोहाली में प्रति वर्ग मील 20.41 संक्रमित
अमृतसर आरेंज जोन
अमृतसर में कोरोना संक्रमित 8170
अमृतसर की आबादी 27 लाख 20 हजार
अमृतसर में संक्रमित 0.31 प्रतिशत
अमृतसर का क्षेत्रफल 1036 वर्ग मील
अमृतसर में प्रति वर्ग मील 7.89 संक्रमित
जालंधर रेड जोन
जालंधर में कोरोना संक्रमित 11367
जालंधर की आबादी 23 लाख 47 हजार
जालंधर में संक्रमित लोग 0.48 प्रतिशत
जालंधर जिले का क्षेत्रफल 1016 वर्ग मील
जालंधर में प्रति वर्ग मील 11.18 संक्रमित
लुधियाना रेड जोन
लुधियाना जिले में कुल संक्रमित 16239
लुधियाना जिले की आबादी 38 लाख 18 हजार
लुधियाना में संक्रमित लोग 0.42 प्रतिशत
लुधियाना का क्षेत्रफल 1454 वर्ग मील
लुधियाना में प्रति वर्ग मील 11.17 संक्रमित
पटियाला रेड जोन
पटियाला जिले में कुल संक्रमित 10364
पटियाला जिल की आबादी 21 लाख 17 हजार
पटियाला में संक्रमित लोग 0.48 प्रतिशत
पटियाला का क्षेत्रफल 1244 वर्ग मील
पटियाला में प्रति वर्ग मील 8.33 संक्रमित