{"_id":"5f21a47a566b6972152acd0a","slug":"corona-in-haryana-nine-testing-labs-to-be-opened-in-10-days-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मास्क न पहनने वालों पर 1000 रुपये जुर्माने की चेतावनी, 10 दिन में खुलेंगी नौ टेस्टिंग लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मास्क न पहनने वालों पर 1000 रुपये जुर्माने की चेतावनी, 10 दिन में खुलेंगी नौ टेस्टिंग लैब
Wed, 29 Jul 2020 10:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:03 PM IST
सार
- मास्क न पहनने पर 1000 रुपये जुर्माना करने की चेतावनी
- सीएम की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिया गया फैसला
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल)
विस्तार
हरियाणा में अगले 10 दिन में नौ नई कोरोना टेस्टिंग लैब खोली जाएंगी। प्रेरित करने के बावजूद मास्क न पहनने व गमछे से मुंह न ढकने वालों का 500 की जगह 1000 रुपये चालान होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को यहां आपदा प्रबंधन ग्रुप की बैठक ले रहे थे। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को अनेक निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएम ने कहा, अनलॉक-3 में लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने का विशेष अभियान चलाया जाए। पुलिस विभाग मास्क, गमछा न पहनने वाले व्यक्तियों पर सख्ती बरतें। चलान काटते समय उल्लघंन करने वाले व्यक्ति को कम से कम पांच-पांच मास्क वितरित करें। यदि कोई व्यक्ति जानबूझ कर मास्क नहीं पहनता है तो उसे यह संदेश भी दिया जाए कि भविष्य में किसी भी समय चालान की राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी जाएगी। सीएम ने कहा कि केस बढ़ने के बावजूद गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व रेवाड़ी जिलों में लॉकडाउन नहीं होगा। अन्य जिलों में हालात काफी बेहतर हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि तीन लाख कोरोना एंटीजेन किट्स मंगवाई थी, जिनमें से दो लाख किट्स प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक कोरोना टेस्टिंग लैब खोली जानी चाहिए। जहां पर एंटीजेन टेस्टिंग की बजाय आरटीपीसीआर प्रणाली से टेस्टिंग की सुविधा हो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि चार जिलों के सरकारी अस्पतालों और पांच मेडिकल कॉलेजों में एक-एक नई लैब अगले 10 दिन में खोली जाए। वर्तमान में, प्रतिदिन 9500 टेस्ट किए जा रहे हैं और नई लैब खुलते ही ये संख्या 20,000 तक हो जाएगी। पंचकूला, रोहतक, गुरुग्राम में भी जल्दी प्लाज्मा बैंक खोलें। लोगों को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित किया जाए।