हरियाणा: 2024 नए पॉजिटिव मिले, 18 और मरीजों की मौत, 2863 हुए ठीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 24 घंटे में 2024 नए कोरोना के केस आए हैं। जबकि 2863 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि 18 और मरीजों की मौत हो गई है। फरीदाबाद में एक, गुरुग्राम में एक, अंबाला में दो, रोहतक में एक, करनाल में दो, हिसार में दो, पंचकूला में एक, भिवानी में एक, सिरसा में एक, यमुनानगर में दो, कैथल में दो व जींद में दो मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है।
मरीजों की संख्या अब 120578 पहुंच गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1273 हो गया है। अभी 375 मरीजों की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है। रिकवरी रेट 83.99 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.71 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 135186 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 6038 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
हरियाणा में 24 घंटे में फरीदाबाद में 221, गुरुग्राम में 279, सोनीपत में 186, रेवाड़ी में 117, अंबाला में 90, रोहतक में 79, पानीपत में 80, करनाल में 71, हिसार में 155, पलवल में 25, पंचकूला में 121, महेंद्रगढ़ में 53, झज्जर में 36, भिवानी में 71, कुरुक्षेत्र में 131, नूंह में 5, सिरसा में 82, यमुनानगर में 75, फतेहाबाद में 13, कैथल में 41, जींद में 82 व चरखी दादरी में 11 नए मरीज सामने आए हैं।
अब तक फरीदाबाद में 18928, गुरूग्राम में 19381, सोनीपत में 7751, रेवाड़ी में 5326, अंबाला में 7579, रोहतक में 5404, पानीपत में 7077, करनाल में 6996, हिसार में 5575, पलवल में 2477, पंचकूला में 5550, महेंद्रगढ़ में 3179, झज्जर में 2348, भिवानी में 2606, कुरुक्षेत्र में 5117, नूहं में 1074, सिरसा में 3440, यमुनानगर में 3784, फतेहाबाद में 2133, कैथल में 2312, जींद में 1990 व चरखी दादरी में 557 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.