{"_id":"5f434c138ebc3e61e11f8fb7","slug":"corona-effect-on-babe-da-viah-guru-nanak-dev-ji","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना इफेक्टः इस बार नहीं सजेगी बाबे की बरात, बेहद सादगी से होगा विवाह, शुरू हुईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना इफेक्टः इस बार नहीं सजेगी बाबे की बरात, बेहद सादगी से होगा विवाह, शुरू हुईं तैयारियां
Mon, 24 Aug 2020 10:41 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
बाबे दा व्याह, तैयारियां शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कंध साहिब में पहली पातशाही श्री गुरुनानक देव जी का विवाह पर्व इस बार 25 अगस्त को मनाया जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि इस बार कोरोना के कारण बटाला में विशाल नगर-कीर्तन नहीं निकलेगा और न ही सुल्तानपुर लोधी से बरात रूपी नगर कीर्तन बटाला पहुंचेगा।
विवाह पर्व पर बाजारों में खुले लंगर लगाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। बावजूद इसके गुरुद्वारा कंध साहिब में बड़ी संख्या में संगत पहुंच रही है। इस बार केवल गुरुद्वारा श्री कंध साहिब, गुरुद्वारा डेहरा साहिब समेत गुरुद्वारा साहिबान में ही संगत जुटेगी।
गुरुद्वारा श्री कंध साहिब में हो रही सजावट
संगत की ओर से गुरुद्वारा कंध साहिब को सजाया जा रहा है। दर्शन के लिए संगत पहुंचने लगी है। रात में गुरुद्वारा साहिब की शोभा बढ़ाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब में संगत के लिए मिठाइयां भी तैयार की जा रही है। हलवाई इस काम में जुटे हुए हैं।

श्री अखंड पाठ साहिब शुरू, 25 को पड़ेंगे भोग
खालसाई रिवायतों के अनुसार रविवार को गुरुद्वारा श्री कंध साहिब समेत सभी गुरुद्वारा साहिबान में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू हो गए हैं। रविवार को गुरुद्वारा कंध साहिब के हेड ग्रंथी गुरविंदर सिंह ने अरदास करने के उपरांत गुरुद्वारा कंध साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू कर दिए। इनके भोग 25 अगस्त को दस बजे डाले जाएंगे।
संगत अपने घरों में दीपमाला करे: भाटिया
गुरुद्वारा श्री कंध साहिब के मैनेजर गुरतिंदरपाल सिंह भाटिया ने बताया कि 25 अगस्त को भोग के उपरांत गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाए जाएंगे। इस दिन बटाला की वरिष्ठ शख्सियतें गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होंगी। इस बार बटाला में नगर-कीर्तन निकालने की आज्ञा नहीं दी गई। विवाह पर्व को लेकर संगत में भारी उत्साह है। उन्होंने संगत से अपील की कि संगत गुरुद्वारा श्री कंध साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंचें। 25 अगस्त को सारी संगत अपने घरों में दीपमाला करें।

गुरुद्वारा श्री गुरु का बाग में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू
कोरोना के चलते इस बार सुल्तानपुर लोधी से बटाला के बाबा नानक की बरात नहीं जाएगी। सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री गुरु का बाग में विवाह पर्व को लेकर श्री अखंड पाठ रविवार सुबह आरंभ हो गए हैं।
गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के मैनेजर जरनैल सिंह बूले के अनुसार कोरोना के मद्देनजर पंजाब सरकार व जिला प्रशासन की हिदायतों का पालन करते हुए इस बार श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व के लिए नगर कीर्तन के रूप में बरात बटाला नहीं जाएगी।
इस बार सादगी से स्थानीय स्तर पर धार्मिक रस्में होंगी। विवाह पर्व के लिए रविवार सुबह गुरुद्वारा श्री गुरु का बाग में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू हो गए हैं जिनका भोग मंगलवार को डाला जाएगा। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आने वाली संगत को प्रसाद व लंगर वितरित किया जाएगा।