{"_id":"60bd30038ebc3e8a63158345","slug":"corona-eclipse-on-32-domestic-flights-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट : कोरोना ने चंडीगढ़ की 32 घरेलू उड़ानों पर लगाया ग्रहण, यात्रियों का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट : कोरोना ने चंडीगढ़ की 32 घरेलू उड़ानों पर लगाया ग्रहण, यात्रियों का टोटा
Mon, 07 Jun 2021 04:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
दीपक शाही, जीरकपुर
दीपक शाही, जीरकपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Jun 2021 04:31 AM IST
सार
- लखनऊ, इंदौर, बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, पटना और जयपुर से संपर्क टूटा
- चंडीगढ़ से जोधपुर, देहरादून, लेह और जम्मू के लिए नहीं शुरू हो पाई घरेलू उड़ान
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोरोना ने चंडीगढ़ से दूसरे शहरों के लिए जाने वाली 32 घरेलू उड़ानों पर ग्रहण लगा दिया है। गर्मियों में 35 के बजाय चंडीगढ़ से 44 घरेलू फ्लाइट चलनी थीं, लेकिन कोरोना काल में यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही गिरावट के कारण महज 12 फ्लाइट ही चल रही हैं। इनमें भी कुल्लू और धर्मशाला की एक-एक फ्लाइट यात्रियों की संख्या पर ही निर्भर हैं। बुकिंग के बाद यात्रियों की संख्या पूरी होने के बाद ही इन दोनों उड़ानों का संचालन किया जाता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो 10 घरेलू फ्लाइट ही दूसरे शहरों के लिए रोजाना चल रही हैं।
विज्ञापन
लखनऊ, पटना, जयपुर, इंदौर, बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे से संपर्क टूटा
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पांच शहरों से संपर्क टूट चुका है। इनमें लखनऊ, पटना, जयपुर, हैदराबाद, बंगलूरू, पुणे शामिल हैं। इसके अलावा इस साल गर्मियों में चार नए शहर चंडीगढ़ से हवाई यात्रा के जरिए जुड़ने वाले थे। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण चार शहरों के लिए सीधे शुरू होने वाली उड़ानों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। इनमें देहरादून, लेह, जोधपुर और जम्मू जैसे शहर शामिल हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से दिल्ली और मुंबई के लिए सबसे कम हुईं फ्लाइट
यात्रियों का ग्राफ कम होने से दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के लिए कोविड की दूसरी लहर से पहले जहां दिल्ली के लिए 12 और मुंबई के लिए 9 फ्लाइट चल रही थीं, अब दिल्ली के लिए 5 और मुंबई के लिए 3 ही उड़ान रह गई हैं। अगर दिल्ली की बात करें तो एयर इंडिया की सुबह 7.05 और सुबह 9.15 (छोटा एटीआर), सुबह 11.55 पर इंडिगो की, दोपहर 2.10 इंडिगो, दोपहर 3.25 विस्तारा की, शाम 5.20 पर इंडिगो की फ्लाइट चल रही हैं। जबकि मुंबई के लिए पहली फ्लाइट सुबह 11.30 बजे गो एयर, दूसरी विस्तारा 12.55 और तीसरी दोपहर 1.40 बजे इंडिगो की है।
विज्ञापन
श्रीनगर के लिए पहले 4 फ्लाइट थीं, अब 2 रह गई हैं। ये दो फ्लाइट गो एयर की हैं, जो दिन में 12.20 और शाम 5 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरती हैं। इसके अलावा अहमदाबाद के लिए 4 फ्लाइट जाती थीं, अब गो एयर की महज एक फ्लाइट शाम 4.05 बजे चल रही है।
दिल्ली के लिए शताब्दी से चलने वाले चुनें इन फ्लाइट का विकल्प
कोरोना काल में यात्रियों की संख्या में लगातार कमी के चलते रेलवे ने कालका और चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच चलते वाली दोनों शताब्दी ट्रेनों को बंद कर दिया था। ऐसे में दिल्ली रोजाना दोपहर को जाने वाले यात्री विकल्प के रूप में इंडिगो की दिन में चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए जाने वाली सुबह 11.55 बजे की फ्लाइट ले सकते हैं और वापसी में 5.20 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ की फ्लाइट से आ सकते हैं।