{"_id":"5ecae5428ebc3e90571a4173","slug":"corona-continues-to-wreak-havoc-in-chandigarh-4th-death-in-city-29-patients-found-in-a-day-chandigarh-news-pkl3761330123","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण से चौथी मौत, तीन दिन की बच्ची ने तोड़ा दम, एक दिन में मिले 28 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण से चौथी मौत, तीन दिन की बच्ची ने तोड़ा दम, एक दिन में मिले 28 मरीज
Mon, 25 May 2020 10:38 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
लॉकडाउन में ढील और कर्फ्यू खुलने के बाद शहर में कोरोना की चेन दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को एक ओर जहां कोरोना से डड्डूमाजरा निवासी तीन दिन की बच्ची ने दम तोड़ दिया, वहीं बापूधाम में एक ही दिन में सबसे ज्यादा 28 पॉजिटिव मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव बच्ची के साथ 28 नए पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 262 हो गई है।
रविवार को सुबह से ही पॉजिटिव मरीजों के मिलने का क्रम शुरू हो गया था। सुबह साढ़े सात बजे 5, शाम 4 बजे 9 और शाम 7 बजे 14 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इस तरह बापूधाम में रविवार को सर्वाधिक 28 मरीज मिले और इस वजह से प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक हड़कंप मच रहा। बापूधाम में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से स्थानीय निवासी भी अब खौफजदा हैं।
बापूधाम में रविवार सुबह मिले पांच मरीजों में 18 वर्षीय युवक और अन्य चार महिलाएं क्रमश: 23, 37, 30 और 30 वर्षीय शामिल रहीं। इसके बाद शाम 4 बजे नौ मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इनमें तीन परिवारों के 6 जबकि दो परिवारों के 3 सदस्य शामिल हैं। 6 मरीजों में 14 वर्ष का किशोर, 18 वर्ष का युवक, 42 वर्ष का पुरुष, 19 वर्ष का युवक, 29 वर्ष का युवक और 56 वर्ष का पुरुष शामिल रहा। अन्य 3 मरीजों में 28 वर्ष का युवक, 45 वर्ष के पुरूष के साथ एक 38 वर्षीय महिला रही।
विज्ञापन
शाम 7 बजे 14 मरीज और बढ़ गए। इनमें 25 वर्ष की महिला, 12 वर्ष का लड़का, 32 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, 6 साल की बच्ची, 50 साल की महिला, 18 साल की युवती, 18 साल का युवक, 22 साल की युवती, 35 साल की महिला, 45 साल का पुरुष, 40 साल व 35 साल के दो पुरुष शामिल हैं। इनमें से 35 साल की महिला और 45 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज एक ही परिवार के हैं। शनिवार को भी बापूधाम से कोरोना के 14 पॉजिटिव मरीज मिले थे। रविवार को ये संख्या 28 पहुंच गई थी।

नवजात ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम
ड्ड्डूमाजरा निवासी 3 दिन की बच्ची का जन्म सेक्टर-22 स्थित सिविल हॉस्पिटल में वीरवार को हुआ था। रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई तो परिजन पीजीआई लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद शव से जांच का नमूना लेकर कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्ची की मां का भी सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट पेंडिंग है।
इस नवजात की मौत के बाद शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। सबसे पहले सेक्टर 18 निवासी 83 साल की वृद्धा की कोरोना से पंचकूला के एक निजी अस्पताल में मौत हुई थी। वहीं जीएमएसएच 16 में हल्लोमाजरा निवासी 35 वर्षीय एक कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत हुई थी जबकि बापूधाम के एक 45 साल के मरीज की जीएमसीएच 32 में मौत के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी।
इससे पहले 9 मई को मिले थे 21 पॉजिटिव मरीज, हुई थी एक मौत
बापूधाम में इससे पहले 9 मई को एक साथ 21 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी, जो 23 मई तक का 1 दिन में मिलने वाला सबसे बड़ा आंकड़ा था। इसके साथ ही 9 मई को ही बापूधाम निवासी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की जीएमसीएच 32 में इलाज के दौरान मौत हुई थी। मौत के बाद उसका जांच का नमूना लेकर कोरोना जांच हुई थी। इसके बाद उसकी रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
अकेले बापूधाम ने बढ़ाई सबकी चिंता
कई दिनों से शहर में सिर्फ बापूधाम से ही कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों की चिंता बढ़ती जा रही है क्योंकि तमाम प्रयासों के बावजूद बापूधाम में कोरोना के चेन को ब्रेक करने में सफलता नहीं मिल पा रही है। महज चार दिन के ब्रेक के बाद बापूधाम से 18 मई से कोरोना के मरीजों के मिलने का क्रम दोबारा शुरू हुआ, जो लगातार बढ़ता ही जा रहा है । 18 मई को 6, 19 मई को दो, 20 मई को पांच, 21 मई को 12, 22 मई को एक, 23 मई को 14 और 24 मई को भी 22 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।

अब तक 3904 संदिग्धों की हो चुकी है जांच
शहर में अब तक कोरोना के 3904 संदिग्ध मरीजों की जांच हो चुकी है। इनमें से 3514 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है । वही अभी 151 रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं पीजीआई में कोरोना के चार पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। इनमें से दो को आईसीयू में रखा गया है। शहर में अब तक कोरोना की चपेट में आकर तीन मरीज जान गवां चुके हैं। जबकि अब तक 186 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
सूद धर्मशाला से 7 मरीज डिस्चाज
शनिवार को सूद धर्मशाला में क्वारंटीन किए गए 7 मरीजों को घर भेजा गया। यह सभी मरीज बापूधाम के रहने वाले हैं, जिन्हें 7 दिन पहले धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज से सूद धर्मशाला में शिफ्ट किया गया था। ठीक होकर घर जाने वाले मरीजों में 25 साल की महिला, 44 साल का पुरुष, 32 साल का पुरुष, 7 साल का लड़का, 35 साल का पुरुष, 25 साल की महिला और एक 6 माह की बच्ची शामिल हैं।
धर्मशाला में पीजीआई और धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज से 122 पॉजिटिव मरीजों को शिफ्ट किया गया है। इसमें बापूधाम के साथ ही शहर के अन्य क्षेत्रों के पॉजिटिव केस शामिल हैं लेकिन सबसे ज्यादा संख्या बापूधाम के मरीजों की है। बता दें कि सूद धर्मशाला में शिफ्ट होने के बाद मरीजों ने वहां की व्यवस्था को लेकर प्रशासन में शिकायत की है। उनका कहना है क्रि न तो समय पर खाना मिलता है न ही साफ सफाई होती है।