फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corona confirmed on 15th day after the quarantine is over in chandigarh

चिंताजनक : क्वारंटीन खत्म होने के बाद 15वें दिन दिखे लक्षण, कोरोना की भी हुई पुष्टि

Sat, 28 Mar 2020 09:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
corona confirmed on 15th day after the quarantine is over in chandigarh
फाइल फोटो

कोरोना संक्रमण के संदेह में 14 दिन क्वारंटीन में रह चुके हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि संक्रमित होने का खतरा टल गया है। चंडीगढ़ में एक ऐसा ही आश्चर्यचकित करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक युवक में क्वारंटीन खत्म होने के बाद लक्षण दिखने शुरू हुए और उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


दुबई से 22 वर्षीय एक युवक 11 मार्च को चंडीगढ़ लौटा था। 14 दिन तक घर पर क्वारंटीन में रहा। अचानक से उसे 15वें दिन बुखार की शिकायत हुई तो उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। घर-परिवार के साथ डॉक्टर भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र को इस मामले की जानकारी दे दी है। इस केस के सामने आने के बाद अब यह भी कहा जा रहा है कि क्वारंटीन की समय-सीमा पूरी होने के बाद आश्वस्त मत रहिए कि आपको कोरोना नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

क्वारंटीन की समय-सीमा पर विचार करेंगे

हैरान कर देने वाले इस मामले के सामने आने के बाद गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. बीएस चव्हाण ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के नियमों के अनुसार क्वारंटीन की समय-सीमा 14 दिन है। इस मामले के सामने आने के बाद मरीज की विदेश यात्रा के साथ अन्य जानकारियों की जांच भी की जाएगी। अगर ऐसा कुछ है तो हमें क्वारंटीन की समय-सीमा पर विचार करना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed