फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Commando PCS Officer Rakesh Popli Success Story

कोरोना कमांडोः लॉकडाउन में संकटमोचक बने पीसीएस पोपली, दूसरों राज्यों से मंगवाया राशन

Sat, 20 Jun 2020 01:17 PM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 20 Jun 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Corona Commando PCS Officer Rakesh Popli Success Story
पीसीएस राकेश पोपली - फोटो : अमर उजाला
कोरोनाकाल में कुछ ऐसी हस्तियां भी हैं, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर भी कोरोना वॉरियर्स की महत्वपूर्ण निभाई है। ऐसे ही यूटी में पिछले चार सालों से अपनी सेवाएं दे रहे पंजाब कैडर के पीसीएस अफसर राकेश पोपली भी हैं। जिन्होंने चंडीगढ़ में लॉकडाउन के ढाई महीने के दौरान जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए नायक की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


संकट के समय में शहर के लोगों का पेट भरने के लिए आटा, दाल, चावल, तेल जैसी जरूरी खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराई है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 23 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। ढाई महीने के इस लॉकडाउन के दौरान एक समय ऐसा आया कि चंडीगढ़ में जरूरी वस्तुओं की कमी पड़ने लगी।
विज्ञापन


तब चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और एडवाइजर मनोज परिदा ने इस संकट से उबारने के लिए नगर निगम कमिश्नर केके यादव की अध्यक्षता में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की जरूरत को देखते हुए पंजाब कैडर के पीसीएस अधिकारी और चंडीगढ़ में एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट में एडिशनल कमिश्नर की जिम्मेदारी देख रहे राकेश पोपली को शामिल किया गया। जिन्होंने पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से समन्वय बनाकर काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान से आया कुकिंग ऑयल

Corona Commando PCS Officer Rakesh Popli Success Story
पीसीएस राकेश पोपली - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान चंडीगढ़ में राजस्थान से कुकिंग ऑयल मंगवाया गया। साथ ही आटे की कमी होने पर फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया (एफसीआई) से 500 मीट्रिक टन कनक मंगवाकर फ्लोर मिल के साथ मिलकर आटे का प्रबंधन किया गया। इसके बाद कई बड़े ब्रांडों से संपर्क कर लग्जरी पसंद शहर के लोगों को उनकी पसंद का सामान घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।   

ऑनलाइन सिस्टम बनाया
 निगम कमिश्नर केके यादव की अध्यक्षता में बनी कमेटी के द्वारा घरों तक जरूरी वस्तुओं को पहुंचाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम बनाया गया। इसमें 10 बड़ी ब्रांडेड कंपनियों को शामिल कर लोगों के घरों में जरूरी वस्तुओं के साथ ही लग्जरी वस्तुओं की सप्लाई की गई।    

45 हजार प्रवासियों को दिया भोजन
लॉकडाउन के दौरान यूटी से घर जाने वाले 45 हजार प्रवासी श्रमिकों के खाने की व्यवस्था की गई। फूड एंड बेवरेज ऑपरेशन के जरिए इस कार्य को किया गया। इसमें एफएंडबी इंचार्ज अजय टंड और शेप गुरदेव को शामिल किया गया। सिटको के सीजीएम राकेश पोपली ने बताया कि खाने में हाइजीन का विशेष ख्याल रखा गया। साथ ही मैन्यू में चना, हलवा, पूड़ी के साथ जूस और कोक भी दिया गया।

उच्चाधिकारियों की बेहतर कार्य योजना से ही लॉकडाउन के दौरान संकट का समय दूर हो पाया। इसके साथ ही टीम में शामिल सभी अधीनस्थों के सहयोग से इस संकट से उबरा जा सका।
- राकेश पोपली, एडिशनल कमिश्नर, एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed