फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona changed politics, now rally will be online, Messages will be delivered in digital format

कोरोना ने बदल दी राजनीति, अब रैली होगी ऑनलाइन...डिजिटल फॉर्मेट में पहुंचाए जाएंगे संदेश

Fri, 05 Jun 2020 02:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 05 Jun 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Corona changed politics, now rally will be online, Messages will be delivered in digital format
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। राजनीति और इसके तरीकों में भी बदलाव आया है। नेताओं की रैलियों में हजारों-लाखों की भीड़ अब अगले कुछ महीनों व कई साल तक शायद ही देखने को मिले। प्रदेश भाजपा ने आने वाले समय की प्लानिंग की है, जिसमें अब रैली तो होगी, लेकिन सुनने वाले मोबाइल व कंप्यूटर पर सुन और देख सकेंगे।
विज्ञापन


इसे ई-रैली का नाम दिया गया है। इसके अलावा संदेश भी डिजिटली ही पहुंचाए जाएंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के मौके पर प्रदेश भाजपा जन-जागरण का अभियान चलाने जा रही है। पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। इसकी शुरुआत वीरवार को सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय से की गई।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर भट्टी ने एक प्रेसवार्ता की, जिसमें पार्टी की आगामी रणनीति बताई। सूद ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने दशकों पुराने तीन तलाक, राम मंदिर और कश्मीर के मुद्दे को सुलझाया है। सरकार ने कोरोना काल में जिस तरह से काम किया है, उसकी तारीफ देश के साथ विदेशों में भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने संकट की घड़ी में भी संभावनाएं तलाशी हैं। ठीक इसी तरह स्थानीय स्तर पर शहर की सांसद किरण खेर ने कई काम कराएं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और शहर में सांसद खेर के दूसरे कार्यकाल का पहला साल सफलताओं का साल रहा है।

आबादी से बाहर होना चाहिए मृत पशु शवदाह गृह

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मृत पशु शवदाह गृह, भाजपा पार्षद की तरफ से पास जारी करने व फीस जमा कराने के मुद्दे पर बातचीत की। कहा कि वह इस पक्ष में हैं कि मृत पशु शवदाह गृह आबादी वाले इलाके से बाहर होना चाहिए। भाजपा पार्षद की तरफ से कर्फ्यू पास जारी करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह अपने पार्षद को चेतावनी नहीं देंगे, क्योंकि किसी ने गलत नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पार्षदों ने लॉकडाउन के दौरान हजारों-लाखों लोगों की मदद की है। आरोप लगाने वाला व्यक्ति पार्टी से निष्कासित है। उसके पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है। सूद ने फीस जमा कराने को लेकर प्रशासन की तरफ से जारी आदेशों पर कहा कि उन्होंने इस मामले पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से बातचीत की है और वह इस पर काम कर रहे हैं।

ऐसे चलेगा व्यक्तिगत-डिजिटल और वर्चुअल अभियान
पीएम मोदी की ओर से लिखे गए पत्र को शहर के 75 हजार से ज्यादा घरों तक पहुंचाएगी भाजपा। सिर्फ दो-दो कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक मोदी के इस संदेश के पहुंचाएंगे।
- सभी मोर्चा की ओर से फेस कवर और सैनिटाइजर वितरण का कार्यक्रम व्यापक स्तर पर प्रारंभ किया जाएगा।
- मोदी सरकार की एक वर्ष की मुख्य उपलब्धियां, आत्मनिर्भर भारत व अन्य मुद्दों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
- भाजपा कार्यकर्ता स्वदेशी के इस्तेमाल का संकल्प लेंगे।
- सरकार की उपलब्धियों का डिजीटल बुलेटिन निकाला जाएगा, जोकि बूथ लेवल पर बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
- करीब 1000 वर्चुअल रैलियों (ई-रैली) का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद इसे संबोधित करेंगे और इस रैली में 750 से अधिक कार्यकर्ता एक बार में जुड़ेंगे।
- शहर के विभिन्न वर्गों वकील, व्यापारी, महिलाओं आदि के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।
- मोदी सरकार ने जो आर्थिक पैकेज का एलान किया, उसका प्रचार प्रसार किया जाएगा और हर कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत की बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed