फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corona chandigarh health

कोरोना संक्रमित 183 मरीज मिले, तीन की मौत

Sat, 05 Feb 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
corona chandigarh health
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 183 नए संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 4796 लोगों की जांच की। इसमें से 183 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित मिले मरीजों में 90 पुरुष और 93 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमण दर घटकर 3.82 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं, अब तक 1135 मरीजों की मौत हो चुकी है। सात दिन की अवधि पूरी करने पर 396 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। सक्रिय मरीजों की संख्या 2099 रह गई है। उधर, शहर के विभिन्न अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन बेड पर 182 और वेंटिलेटर पर 32 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

इन्होंने गंवाई जान
- सेक्टर-40 निवासी 53 साल की महिला की पीजीआई में मौत हो गई। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप व किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। कोरोना का दोनों टीका लगवा रखा था।
विज्ञापन

-सेक्टर 40 के रहने वाले 76 साल के वृद्ध की मोहाली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग व किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। कोरोना टीके की दोनों खुराक लगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रायपुरखुर्द निवासी 80 साल के बुजुर्ग की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। कोरोना का दोनों टीका लगवा रखा था।
रिकॉर्ड 10576 बुजुर्गों ने लगवाया प्रिकॉशन डोज
कोरोना टीकाकरण अभियान में 10576 बुजुर्गों, 3217 स्वास्थ्यकर्मियों और 4480 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ने प्रिकॉशन डोज लगवाई। वहीं, 15 से 18 साल के किशोरों के अभियान में 980 को टीके की खुराक लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed