फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona among children: Punjab tops in terms of infection rate as cases increased as soon as schools re opened

बच्चों में कोरोना : संक्रमण दर के मामले में पंजाब शीर्ष पर, स्कूल खुलते ही बढ़े केस

Thu, 02 Sep 2021 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Sep 2021 04:14 AM IST
सार

  • प्रदेश में 30 दिन में 9.6 प्रतिशत की दर से बढ़ा संक्रमण
  • स्कूलों में अभी तक 40 से अधिक विद्यार्थी हो चुके हैं संक्रमित

विज्ञापन
Corona among children: Punjab tops in terms of infection rate as cases increased as soon as schools re opened
demo pic... - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के बीच पंजाब में बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यह खुलासा केंद्र द्वारा कराए गए सर्वे में हुआ है। पंजाब में 30 दिन के आंकड़ों के अनुसार 9.6 प्रतिशत की दर से बच्चों में संक्रमण की वृद्धि हुई है और राज्य संक्रमण दर में शीर्ष पर है। 2 अगस्त से स्कूल खुलने के बाद बच्चों में संक्रमण के ज्यादा मामले देखने को मिले हैं।

विज्ञापन


पंजाब में स्कूल खुलने के बाद अब तक 40 से अधिक विद्यार्थी संक्रमित मिल चुके हैं।  लुधियाना के एक स्कूल में कक्षा 11 के 20 से अधिक विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्कूल को 14 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


देश में विशेषज्ञ इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर के मध्य तक इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसकी सबसे बड़ी वजह विशेषज्ञ त्योहारी सीजन और स्कूलों को पूरी तरह से खोले जाने को मान रहे हैं। पंजाब में भी 2 अगस्त से स्कूल खोले जा चुके हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों में संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई और अगस्त में तेजी से बढ़े मामले
बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए हाल ही में केंद्र द्वारा सर्वे कराया गया, जिसमें यह खुलासा हुआ है कि पंजाब में पिछले कुछ दिनों में बच्चों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले पंजाब में जुलाई और अगस्त में बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले देखे गए हैं। पंजाब में बच्चों में संक्रमण की संख्या में 9.6 फीसदी का इजाफा हुआ है। बच्चों में बढ़ती संक्रमण दर को लेकर पंजाब सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं।


बंद नहीं होंगे स्कूल
पंजाब सरकार स्कूलों को बंद करने के लिए मना कर चुकी है। सरकार ने ऐहतियात के तौर पर स्कूलों के लिए एक विशेष गाइडलाइन जारी की थी, जिसके अनुरूप ही स्कूलों को खोला जा रहा है। हालांकि केंद्र की सर्वे रिपोर्ट के बाद पंजाब सरकार क्या फैसला लेती है यह देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed