फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona: All shopping malls, theaters, discotheques, gyms and coaching centers closed

कोरोना: सभी शॉपिंग मॉल, सिनेमाघर, डिस्कोथेक, जिम और कोचिंग सेंटर बंद

Mon, 16 Mar 2020 11:58 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Corona: All shopping malls, theaters, discotheques, gyms and coaching centers closed
चंडीगढ़। कोरोना वायरस का कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इस वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से सभी शॉपिंग मॉल्स, सिनेमाघर, कोचिंग सेंटर, जिम, स्वीमिंग पूल आदि को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही किसी भी जनसभा, समारोह सहित अन्य जगहों पर 100 से ज्यादा व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को चंडीगढ़ प्रशासन के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की और कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। बैठक के बाद प्रशासन ने शहर के सभी शॉपिंग मॉल्स, सिनेमाघर, कोचिंग सेंटर, जिम, स्वीमिंग पूल, डिस्कोथेक, पब, बार, वीडियो गेमिंग सेंटर और स्पा सेंटर को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रशासन ने शहर की सभी बड़ी कंपनियों से अपील की है कि वह अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा दें। एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि प्रशासन शहर के स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को पहले ही बंद कर चुका है। लेकिन सिनेमाघरों और शॉपिंग मॉल्स के खुले रहने से लोग वहां एकत्रित हो रहे थे, इसलिए ही इन्हें भी बंद करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल में खुली रहेगी ग्रॉसरी और मेडिसिन शॉप
एडवाइजर मनोज परिदा ने यह साफ किया कि अगर किसी भी मॉल में ग्रॉसरी और मेडिसिन की कोई शॉप है तो वह खुली रहेगी लेकिन मॉल के अंदर की अन्य दुकानों को बंद रखा जाएगा। एडवाइजर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई कार्यक्रम जरूरी न हो तो उसको स्थगित कर दें। लोग भीड़ में न जाएं और न ही भीड़ को एकत्रित होने दें। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर लोग दहशत न फैलाएं, बल्कि जागरूक हों। कहा कि, प्रशासन कोरोना से निपटने के लिए जरूरी और त्वरित कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed