{"_id":"6074b46c8ebc3ec4477c5e6d","slug":"corona-1310-infected-in-tricity-three-dead-chandigarh-news-pkl410171078","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : ट्राइसिटी में 1310 संक्रमित, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : ट्राइसिटी में 1310 संक्रमित, तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला। ट्राइसिटी में सोमवार को एक दिन में जहां 1310 नए कोरोना संक्रमित मिले, वहीं तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। मृतकों में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के एक-एक मरीज शामिल हैं। वहीं, नए संक्रमितों में सबसे अधिक मोहाली के 662, चंडीगढ़ के 424 और पंचकूला के 224 मरीज शामिल हैं।
चंडीगढ़ में बीते चार दिनों में से 3 दिन 400 से ज्यादा मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की परेशानियां बढ़ गई हैं। इससे पहले 9 अप्रैल को 422, 11 अप्रैल को 402 संक्रमित मिले थे। प्रशासन लगातार लोगों से कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है। चंडीगढ़ में सोमवार को जिस मरीज की मौत की पुष्टि की गई, उसकी पहचान सेक्टर-41 निवासी 48 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई, जिनकी पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे।
चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे के दौरान 3132 लोगों की कोरोना की जांच की, जिनमें से 424 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 225 की रिपोर्ट आनी बाकी है। तेजी से बढ़ते संक्रमण के चलते चंडीगढ़ में सक्रिय केसों की संख्या 3355 पर पहुंच गई है। वहीं अब तक 400 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को मनीमाजरा में 30, सेक्टर-34 में 20, सेक्टर-22 में 15, सेक्टर-41 में 19, सेक्टर-44 में 16, सेक्टर-48 में 12, सेक्टर-49 में 11, सेक्टर-32 में 13 मरीज मिले। पॉजिटिव मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 217 जबकि महिलाओं की संख्या 207 रही। उधर, 375 मरीजों को 10 दिन का एकांतवास पूरा करने के बाद सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
आज यहां रहेगी मोबाइल टीम
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क कोरोना स्क्रीनिंग के लिए चलाई जा रही मोबाइल टीम शनिवार को सेक्टर-17 बस स्टैंड, एजी ऑफिस सेक्टर-33 बी, जीएमएसएसएस सेक्टर-39, जीएमएसएसएस सेक्टर-26, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, जीएमएसएसएस सेक्टर-40, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हल्लोमाजरा और दरिया में रहेगी। टीम सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मौके पर कोरोना जांच के लिए नमूने एकत्र करेगी।