फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coroanvirus, Lockdown, Positive Corona Cases in Chandigarh

Coronavirus: बापूधाम में मिले सात नए कोरोना पॉजिटिव, 14 साल का किशोर भी संक्रमित

Sun, 03 May 2020 02:33 AM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 03 May 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Coroanvirus, Lockdown, Positive Corona Cases in Chandigarh
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

बापूधाम में कोरोना की चेन टूटने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां बीते कई दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह यहां फिर सात पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं, सेक्टर-30 में हुई एक संदिग्ध मरीज की मौत ने स्थिति और बिगड़ने का संकेत दिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने इस मौत को सामान्य मौत बताया है। फिर भी एहतियात के तौर पर शव को सेक्टर 16 स्थित जीएमएसएच की मोर्चरी में रखकर कोरोना टेस्ट के लिए नमूना ले लिया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है को रविवार को रिपोर्ट आने के बाद ही शव को परिजनों को सौंपने का निर्णय लिया जाएगा।   

विज्ञापन

 
शनिवार को जिन सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें 21, 34, 30, 40 और 49 वर्षीय पुरुष, 18 वर्षीय युवक और एक 14 वर्षीय किशोर शामिल है। शुक्रवार तक अकेले बापूधाम में मरीजों की संख्या 37 थी, जो सात और मरीजों के मिलने के बाद बढ़कर 44 हो गई है। वहीं चंडीगढ़ में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। एक के बाद एक मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को चिंता बढ़ा दी है।   
विज्ञापन


बता दें कि चंडीगढ़ में अब तक कोरोना के 1462 संदिग्धों की जांच हो चुकी है। उसमें से 1339 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि अब तक 94 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। 28 कि जांच रिपोर्ट आना बाकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन से खांसी-जुकाम से पीड़ित था बुजुर्ग

 सेक्टर-30 में शनिवार को जिस बुजुर्ग की मौत हुई, उसे चार दिन से खांसी, जुकाम की शिकायत थी। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग को और कोई परेशानी नहीं थी। बापूधाम के बाद चंडीगढ़ में सेक्टर-30 से अब तक सबसे ज्यादा 16 पॉजिटव मामले सामने आने के कारण एहतियातन कोरोना जांच के लिए शव से जांच का नमूना लेकर बॉडी को जीएमएसएच 16 की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जांच रिपोर्ट रविवार सुबह तक आ जाएगी।    

जीएमएसएच 16 के 4 डॉक्टरों समेत 14 स्टाफ क्वारंटीन, जीएमसीएच की कैंटीन सील  
उधर, जीएमएसएच में दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलीवरी का मामला सामने आने के बाद शनिवार को गइनी डिपार्टमेंट के 4 डॉक्टरों समेत 14 स्टाफ को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। डिपार्टमेंट की हेड ने बुधवार और गुरुवार दोपहर तक कि ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लिस्टिंग कर क्वारंटीन करने की प्रक्रिया की। फिलहाल इन्हें 14 दिन का अवकाश दे दिया गया है जबकि पॉजिटिव नवजात की स्थिति बिल्कुल ठीक है। 

वह अस्पताल के प्राइवेट रूम में है। वहीं, सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने में बाद बचाव का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को हॉस्पिटल के सी ब्लॉक सेकेंड लेबल पर स्थित कैंटीन को सील कर वहां के एक स्टाफ को टीम क्वारंटीन कर अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार इस कैंटीन में बापूधाम के पहले पॉजिटव मरीज का आना-जाना था। उसके अलावा ओटी के बाकी स्टाफ भी वहां चाय पीने जाते थे। ऐसे में उस कैंटीन से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed