फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coroanvirus, Lockdown, Micro Biologist Fainted during Duty at Amritsar

अमृतसरः मरीजों की जांच कर रही माइक्रो बायोलॉजिस्ट बेहोश होकर गिरीं, लगातार कर रही थीं ड्यूटी

Sat, 02 May 2020 12:39 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 May 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Coroanvirus, Lockdown, Micro Biologist Fainted during Duty at Amritsar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
गुरुनगरी अमृतसर की एक मात्र माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. बेबीका महिंदर तख्त श्री हजूर साहिब से आए श्रद्धालुओं की जांच के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गई। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


यह डॉक्टर जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के मरीजों के लिए स्थापित एक क्वारंटीन केंद्र में तैनात थी। वीरवार देर शाम जब वह श्रद्धालुओं के सैंपल ले रही थी तो अचानक चक्कर आने से नीचे गिर गई। वहां तैनात डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉ. बेबीका बीते 40 दिनों से कोरोना पीड़ित मरीजों की जांच की टीम की सदस्य हैं।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जब भी किसी डॉक्टर को जांच के लिए क्वारंटीन केंद्र में बुलाया जाता है तो डॉक्टरों को पीपीई किटों का इंतजाम खुद करने के लिए कहा जाता है। जांच उपकरण स्टोर कीपर से लेने के लिए कहा जाता है। कोई भी वरिष्ठ अधिकारी शिकायत सुनने के लिए तैयार नहीं है। प्रशासन ने मरीजों की जांच के लिए दो टीम का गठन किया हुआ है। हर टीम में तीन डॉक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी का बहाना बनाकर बचना चाहती हैं

वहीं सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर शर्मा का तर्क है कि डॉ. बेबिका सहित कुछ लोग ऐसे हैं, जो काम से जी चुराते हैं। उन्हें काम करने को कहो तो कोई न कोई बहाना बना देते हैं। डॉ. बेबिका की परफॉर्मेंस खराब है। उन्होंने मात्र आठ मरीजों के सैंपल ही लिए। हमारे डेंटल डॉक्टर प्रतिदिन 30 से 35 मरीजों के सैंपल ले रहे हैं। डॉ. बेबिका का काम तो छोटी-छोटी बात पर उलझना है। वह बीमारी का बहाना बनाकर बचना चाहती हैं।

सीएचसी का लैब सहायक भी कोरोना पॉजिटिव
सीमावर्ती कसबे लोपोके के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में कार्यरत एक लैब सहायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केंद्र में कार्यरत सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। कर्मचारी को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गुरु नानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवा दिया गया है। यह जानकारी एसएमओ डॉ. ब्रिज भूषण ने दी है। जसवंत सिंह वेरका का रहने वाला है जो इस केंद्र में तीन दिन ड्यूटी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed