फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coordination of Ayurveda and Allopath will give new direction to the health sector

Chandigarh News: आयुर्वेद और एलोपैथ का समन्वय स्वास्थ्य क्षेत्र को देगा नई दिशा

Tue, 28 Mar 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Coordination of Ayurveda and Allopath will give new direction to the health sector
चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित श्री धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के आयुर्वेद महापर्व की शुरुआत की गई। इस दौरान आयुर्वेद के डॉक्टरों ने कहा कि देश में आयुर्वेद और एलोपैथी के समन्वय से ही स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। वहीं इसके लिए पहले आयुर्वेद को लेकर चल रहे मिथकों से हमें बाहर निकलना होगा। महापर्व का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सबसे बेहतर चिकित्सा पद्धति है। एलोपैथी में हम एक बीमारी का इलाज करवाते हैं और दूसरी लग जाती है। देश में आयुर्वेद और एलोपैथी का समन्वय स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कृष्णा आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। इसके लिए 100 एकड़ भूमि मंजूर हो चुकी है। हमें इसके लिए एक कुलपति की तलाश है। उन्होंने नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के अध्यक्ष राकेश शर्मा से कहा कि आप कोई नाम सुझाएं। एक समय में देश में अनाज की कमी थी और आज भारत अनाज एक्सपोर्ट करता है लेकिन उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ इसमें फर्टिलाइजर नाम की एक कमी आ गई, जिससे कई बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन

हमें अब यूटर्न लेना होगा और प्राकृतिक खेती की ओर रुख करना होगा।
मोटे अनाज की लगाई गई स्टॉल
आयुर्वेदिक पद्धति के अनुसार खान-पान और जीवनशैली में सुधार कर इलाज करने के लक्ष्य से आयुर्वेद पर्व पर मोटे अनाज की एक स्टॉल लगाई गई। इसमें बिना खाद के उगाए विभिन्न मोटे अनाज और उनसे निर्मित खाने के उत्पाद शामिल थे। सत्र के दौरान डॉ. केएस पंवार ने कहा कि आयुर्वेद में दवा के साथ जीवनशैली सुधार पर ध्यान दिया जाता है। आयुर्वेद का लक्ष्य किसी एक बीमारी को लक्षित करने के बजाय पूर्ण स्वास्थ्य होता है।
विज्ञापन


तीन दिन आयुर्वेदाचार्य करेंगे मुफ्त में जांच
तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व में आयुर्वेदाचार्य लोगों की मुफ्त में जांच करेंगे और दवाइयों का वितरण करेंगे। जांच सुबह 11 बजे शुरू होगी। तीनों दिन आयुर्वेद कैंप में लोगों का प्रवेश निशुल्क रखा गया है। शिविर में विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं के स्टाल लगाए गए हैं। डॉ. गीता जोशी ने बताया कि आयुर्वेद पर्व में पद्मश्री एवं पद्म भूषण अवॉर्डी वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा, वैद्य अनिल भारद्वाज सहित पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल व चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed