फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cook absconded from house of businessman with ornaments and cash in Phagwara

Kapurthala: कारोबारी के परिवार को कुक ने खाने में खिलाया जहर, गहने-नगदी लेकर फरार, 15 दिन पहले रखा था काम पर

Thu, 15 Jun 2023 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 01:47 PM IST
सार

कारोबारी अजीत सिंह वालिया के करीबी रिश्तेदार बल्लू वालिया ने बताया कि घर से गहने नकदी और कीमती सामान चोरी हुआ है। नुकसान के बारे अजीत सिंह वालिया के होश में आने के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
Cook absconded from house of businessman with ornaments and cash in Phagwara
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फगवाड़ा के होटलियर व कपड़ा व्यापारी परिवार को 15 दिन पहले रखे नेपाली कुक ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। फिर आरोपी कुक घर से सोना-चांदी के गहने व नकदी लेकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी फगवाड़ा की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के सदस्यों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहलवानों को बड़ा झटका: नाबालिग के केस में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट
विज्ञापन


थाना सिटी फगवाड़ा के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि कारोबारी परिवार ने अभी 15 दिन पहले ही कुक को काम पर रखा था। बुधवार रात कुक ने जहरीला पदार्थ मिला खाना परिवार को खिलाया, जिससे तीन सदस्यों की हालत बिगड़ गई थी। बेहोश व्यापारी को अभी तक होश नहीं आया है। घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ सिटी के अनुसार उन्हें सुबह पांच बजे घटना का पता चला। व्यापारी अजीत सिंह वालिया सहित उनके परिवार के तीन सदस्य फगवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक किसी के होश में न आने के चलते कोई बयान नहीं लिया गया है। उनके घर पर सामान बिखरा हुआ पाया गया। 

अजीत सिंह वालिया के करीबी रिश्तेदार बल्लू वालिया ने बताया कि घर से गहने नकदी और कीमती सामान चोरी हुआ है। नुकसान के बारे अजीत सिंह वालिया के होश में आने के बाद ही पता चलेगा। बल्लू वालिया ने बताया कि अजीत सिंह वालिया की पत्नी खतरे से बाहर हैं। उन्हें हल्का होश आना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed