फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Convocation: This time only 1100 PhD scholars will be given degree

दीक्षांत समारोह : इस बार सिर्फ पीएचडी के 1100 शोधार्थियों को दी जाएगी डिग्री

Thu, 14 Apr 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Convocation: This time only 1100 PhD scholars will be given degree
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से 6 मई को 69वीं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इस बार सिर्फ पीएचडी के लगभग 1100 शोधार्थियों को डिग्री दी जाएगी। इसमें 2019 में हुए दीक्षांत समारोह के बाद के पीएचडी के शोधार्थियों को शामिल किया जा रहा है। इसके साथ ही जिन शोधार्थियों की पीएचडी 1 मई तक खत्म हो रही है उन्हें भी दीक्षांत समारोह में डिग्री दी जाएगी। इसके लिए समारोह से पहले सीनेट बैठक आयोजित कर इसकी अप्रूवल ली जाएगी।
विज्ञापन

डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन डॉ. रेणु ने बताया कि वर्ष 2019 के बाद अब दीक्षांत समारोह होने जा रहा है इसलिए पहले हम पीएचडी शोधार्थियों का बैकलॉग क्लीयर कर रहे हैं। वर्ष 2019 के बाद जितनी भी पीएचडी हुई है, सबको उपराष्ट्रपति एवं पीयू चांसलर वेंकैया नायडू की ओर से डिग्री के साथ सम्मानित किया जाएगा। पहले ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्ट को भी दीक्षांत समारोह में डिग्री देते थे इस बार ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए अलग से दीक्षांत समारोह रखा जाएगा। इसके लिए बैठक कर तारीख का निर्धारण किया जाएगा। ओलंपियन जैवलीन थ्रो ग्रोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के पीयू दीक्षांत समारोह में शामिल होने को लेकर अभी कुछ निर्णय नहीं हुआ है इस पर अभी चर्चा चल रही है।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा के गवर्नर करेंगे शिरकत
पीयू की ओर से 6 मई को सुबह 10 बजे जिम्नेजियम हॉल में आयोजित समारोह में पंजाब के गवर्नर और यूटी के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के साथ हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय भी शिरकत करेंगे। पंजाब या हरियाणा के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ चंडीगढ़ प्रशासन के उच्चाधिकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed