{"_id":"6274a849b828f5495a114fef","slug":"convocation-ceremony-at-chandigarh-panjab-university-vice-president-venkaiah-naidu-attend-as-chief-guest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में दीक्षांत समारोह: उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू बने मुख्य अतिथि, शोध को बढ़ावा देने की जरूरत पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में दीक्षांत समारोह: उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू बने मुख्य अतिथि, शोध को बढ़ावा देने की जरूरत पर दिया जोर
Fri, 06 May 2022 02:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 06 May 2022 02:15 PM IST
सार
चंडीगढ़ आगमन पर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
विज्ञापन
पीयू पहुंचे उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति और पीयू के चांसलर वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में चांसलर नायडू ने कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सिटी रैंकिंग पर काम करने की जरूरत है, इसके लिए हमें शोध को बढ़ावा देने की जरूरत है। दीक्षांत समारोह के दौरान 828 पीएचडी शोधार्थियों को डिग्री भेंट की गई। उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित रही।
विज्ञापन
इससे पहले चंडीगढ़ आगमन पर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
विज्ञापन