फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Conversion of Hindu Marriage woman on phone in bathinda

फोन पर करवाया हिंदू विवाहिता का धर्म परिवर्तन, पति का कश्मीर के कुछ युवाओं पर शक

Sun, 08 Jul 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Conversion of Hindu Marriage woman on phone in bathinda
प्रतीकात्मक तस्वीर

बठिंडा में एक हिंदू विवाहिता का फोन पर ही जम्मू कश्मीर के कुछ युवाओं द्वारा धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। जब इस बारे में विवाहिता के पति को पता चला तो उसने बठिंडा के एसएसपी नवीन सिंगला को शिकायत दी। उसने कहा कि उसे संदेह है कि उसकी पत्नी कहीं जम्मू-कश्मीर के मुस्लिम युवाओं के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम न दे दे। आरोप है कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने विवाहिता का सिर्फ धर्म परिवर्तन ही नहीं करवाया बल्कि उससे करीब दो लाख रुपये पेटीएम और जम्मू एंड कश्मीर बैंक के जरिए अपने खातों में जमा करवा लिए।  

विज्ञापन


एसएसपी नवीन सिंगला के नाम भेजी शिकायत में धर्म परिवर्तन करने वाली विवाहिता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी के पास दो मोबाइल नंबर हैं। एक दिन उसने मोबाइल चेक किए तो पता चला कि उसकी पत्नी अपने मोबाइल में कुरान शरीफ को डाउनलोड किए हुए हैं। जम्मू कश्मीर निवासी कुछ युवाओं के मोबाइल नंबर उसके मोबाइल में मौजूद थे। इसके बाद जब उसने अपनी पत्नी का व्हाट्सऐप चेक किया तो पता चला कि उसकी पत्नी जम्मू कश्मीर के युवाओं के साथ हर रोज रही चेटिंग कर रही है। उसकी पत्नी ने हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद कश्मीर के लोगों को वीडियो भी बनाकर भेजी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर के युवाओं ने अपने पेटीएम नंबर 7889411617 और जम्मू-कश्मीर बैंक के जरिए उसकी पत्नी से करीब दो लाख रुपये ऐंठ लिए। पत्नी के फोन में जिस तरह की चेटिंग है, उससे संदेह होता है कि उक्त कश्मीरी युवा हिंदू लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवाते हैं। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि अब उसकी पत्नी घर में बुर्का पहनने लगी है और चोरी छिपे नमाज अदा करने लगी है। उसकी नौ वर्षीय बेटी का भी धर्म परिवर्तन करवाने के लिए उसे मुस्लिम धर्म की बातें सिखा रही है। जब उसने पत्नी से धर्म परिवर्तन का विरोध जताया तो उसने उसको और उसके परिवार को धमकियां देनी शुरू कर दी। उसने संदेह जताया कि उसकी पत्नी कभी भी कश्मीरी युवाओं के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकती है। सूत्रों ने बताया कि कुछ समय पहले पति-पत्नी जम्मू कश्मीर घूमने गए थे, जहां पर एक पार्क में महिला को दो मुस्लिम युवतियां मिली थीं। महिला की उनसे जान पहचान हो गई थी और आपस में उन्होंने एक दूसरे से मोबाइल नंबर शेयर कर लिए थे। इन मुस्लिम युवतियों ने ही आगे महिला की मुस्लिम युवाओं के साथ जान पहचान करवाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक यह मामला मेरे ध्यान में नहीं आया है। अगर ऐसा कोई मामला सामने आएगा तो उसकी गहराई से जांच कर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।  
नवीन सिंगला, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed