फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy started over Punjab CM Charanjit Singh Channi's statement

बयान पर बवाल: चन्नी बोले- 'यूपी-बिहार के भैया पंजाब में नहीं करेंगे राज', बगल में खड़ी प्रियंका हंसती रहीं

Wed, 16 Feb 2022 03:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 03:52 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की एक कथित टिप्पणी पर सियासी हंगामा शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी और भाजपा अब कांग्रेस को घेरने में जुट गई है।  

विज्ञापन
Controversy started over Punjab CM Charanjit Singh Channi's statement
प्रियंका गांधी और चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : Twitter@Amit Malviya

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएम चन्नी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मौजूद हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइये आके इते राज नई करदे। इसके बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं। प्रियंका गांधी खुद ताली बजाती हैं। वहीं सीएम चन्नी के इस बयान पर विपक्षी दलों ने भी हमला बोला है। चन्नी के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है। हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं, वह भी 'भैया' हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

यह शर्मनाक बयान है। मैं इसकी निंदा करता हूं। बिहार और यूपी के लोग जहां भी गए, उन्होंने कड़ी मेहनत से अपने लिए जगह बनाई और अपने राज्य के विकास में योगदान दिया। मंत्री, संजय झा, बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी बोलीं- मुझे गर्व है कि मेरे बच्चों में पंजाब का खून
दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पंजाब के रोपड़ में रोड शो निकाला था। यहां उन्होंने कहा कि उनका ससुराल पंजाब में है और उन्हें गर्व है कि उनके बच्चों में पंजाब का खून है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी कहा कि प्रियंका गांधी पंजाब की पुत्रवधु हैं और पंजाबी महिला हैं।


 
भाजपा और आप पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने भाजपा और आप पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और आप के नेता एक ही तरह के हैं। पीएम मोदी और केजरीवाल की शुरुआत आरएसएस से ही हुई है। इनमें से एक ने 15 लाख और दूसरे ने 7 लाख देने की बात कही थी। प्रियंका ने कहा कि पीएम गुजरात मॉडल और अरविंद केजरीवाल दिल्ली मॉडल की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल का कुछ नहीं हुआ। किसी को रोजगार नहीं मिला और न ही कारोबार को फायदा मिला है और न ही किसी को मदद मिली है। उन्होंने कहा कि मंच पर बनावटी पगड़ी बांध कर कोई सरदार नहीं बना जा सकता। उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी और बरिंदर ढिल्लों की तरफ इशारा कर कहा कि यह समझना होगा कि असली सरदार कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed