फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy over making Raghubir Kadian the acting speaker instead of the pro tem

Chandigarh News: रघुबीर कादियान को प्रोटेम की जगह कार्यवाहक स्पीकर बनाने पर विवाद

Sat, 26 Oct 2024 03:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Controversy over making Raghubir Kadian the acting speaker instead of the pro tem
कांग्रेस ने जताई आपत्ति, कहा- यह विधानसभा अध्यक्ष पद का अपमान
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर सीएम सैनी ने कहा कि इस व्यवस्था को ठीक करवाएंगे



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में नवनियुक्त विधायकों को शपथ ग्रहण करवाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डाॅ. रघुबीर सिंह कादियान को प्रोटेम के बजाय कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने पर विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह विधानसभा अध्यक्ष पद का अपमान है। कार्यवाहक अध्यक्ष कुछ देर के लिए होता है, जबकि प्रोटेम स्पीकर जब तक नया विधानसभा अध्यक्ष नहीं आता तब तक काम करता है। दोनों में अंतर है। विवाद बढ़ने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में एलान किया इसे ठीक करवाया जाएगा। कार्यवाहक की जगह प्रोटेम ही लिखा जाएगा।

शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बतरा ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने डॉ. कादियान को कार्यवाहक स्पीकर बनाया है, जबकि प्रोटेम स्पीकर बनाना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आपकी सरकार में भी ऐसा हुआ था। साल 2005 में डॉ. रघुबीर सिंह कादियान और 2009 में कैप्टन अजय सिंह यादव को कार्यवाहक स्पीकर बनाया गया था। इस पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि उस समय गलत हुआ तो उस दौरान विपक्ष ने अंगुली क्यों नहीं उठाई। एक लकीर के पीछे चलना ठीक नहीं। इस पर डॉ. रघुबीर सिंह कादियान ने सीएम से कहा कि वह इसे चेक करवा लें और उसमें सुधार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed