फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversy on sports director post to sakshi malik, questions raised by mother sudesh malik

'धाकड़ गर्ल' साक्षी मलिक को खेल निदेशक का पद देने पर विवाद, मां ने उठाया सवाल

Tue, 14 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 14 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
controversy on sports director post to sakshi malik, questions raised by mother sudesh malik
साक्षी मल‌िक
रियो ओलंपिक मेडलिस्ट 'धाकड़ गर्ल' साक्षी मलिक को खेल निदेशक का पद देने की राह में अड़ा रोड़ा। उनकी मां ने सवाल उठाते हुए विवाद खड़ कर दिया है। दरअसल, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में शनिवार को कार्यकारी परिषद की बैठक में ओलंपियन साक्षी मलिक के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड में कुश्ती निदेशक का पद सृजित किया गया।
विज्ञापन


पद सृजन के बाद प्रदेश सरकार को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही बजट जारी कर साक्षी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, साक्षी की मां सुदेश ने असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि साक्षी के लिए प्रोफेसर से कम ग्रेड की नौकरी स्वीकार्य नहीं है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन


राज्यपाल के प्रतिनिधि सदस्य के तौर पर पूर्व कुलपति प्रो. लोकेश शेखावत की मौजूदगी में बैठक का एजेंडा रखा गया। इसमें 55 प्रस्ताव थे, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण ओलंपियन साक्षी मलिक को यूनिवर्सिटी में कुश्ती डायरेक्टर की पोस्ट सृजित करना था। इस प्रस्ताव पर सभी ने सहमति जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के समकक्ष होगी नौकरी

controversy on sports director post to sakshi malik, questions raised by mother sudesh malik
साक्षी मलिक
खास बात यह है कि साक्षी को श्रेणी-2 के तहत नौकरी मिलेगी, जो असिस्टेंट प्रोफेसर के समकक्ष होगी। कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में पोस्ट सृजित करने के बाद अब सरकार बजट जारी करेगी और साक्षी को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। बैठक में इसके अलावा भी कई प्रस्ताव रखें गए। कैंपस स्कूल के नए प्रधानाचार्य की नियुक्ति पर भी ईसी ने मुहर लगा दी।

वहीं यूनिवर्सिटी में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए हुए साक्षात्कार का प्रस्ताव भी ईसी में रखा गया, जिस पर ईसी ने मंजूरी दे दी है। बैठक में फार्मेसी डिपार्टमेंट के एक एसोसिएट प्रोफेसर को चार्जशीट करने का मामला रखा गया। जिसे सभी की सहमति के बाद चार्जशीट कर दिया गया। इनके अलावा यूजी में मॉस कम्यूनिकेशन शुरू करने और अन्य कई प्रस्तावों पर भी मंजूरी दे दी गई है।

हमें असिस्टेंट प्रोफेसर का ग्रेड नहीं चाहिए। प्रोफेसर से कम का ग्रेड स्वीकार नहीं है। मेरा सरकार से कोई द्वेष नहीं है। सरकार को अपना वादा पूरा करना चाहिए। साक्षी इतनी पढ़ी लिखी है कि वह खुद असिस्टेंट प्रोफेसर के ग्रेड की नौकरी हासिल कर सकती है। हालांकि, अभी मुझे इस संबंध में अधिकारिक सूचना नहीं है।
- सुदेश मलिक, ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक की मां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed