फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversy on aamir khan's 'PK', removed Conflicting scene

विरोध के बाद ‘पीके’ के विवादित दृश्य पर चली कैंची

Wed, 31 Dec 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Wed, 31 Dec 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
controversy on aamir khan's 'PK', removed Conflicting scene

श्री भगवान परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सोमवार को दी चेतावनी के अनुसार मंगलवार को शिराज मल्टीप्लेक्स जाकर पीके फिल्म बंद करवाने की मांग की। उनकी मांग पर शिराज मल्टीप्लेक्स के प्रबंधकों ने ‘पीके’ बंद कर दी। बाद में कुछ गणमान्य के हस्तक्षेप के बाद फिल्म से कुछ सीन काटकर दोबारा चलाया गया।

विज्ञापन


आशुतोष शर्मा ने आरोप लगाया कि सेंसर बोर्ड अपनी मनमर्जी लोगों पर थोप रहा है। थियेटर प्रबंधकों की ओर से सीन काटे जाने पर सेंसर बोर्ड को सबक मिला है। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मांग की कि सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष को बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि सेंसर बोर्ड की शिकायत ह्यमन राइट कमीशन और प्रधानमंत्री को भी भेजी जाएगी। इस दौरान फिल्म के पोस्टरों पर कालिख भी पोती गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भी सेंसर बोर्ड ऐसी फिल्मों को लाएगा इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह देश के किसी भी कोने में हो। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगली बार बल पूर्वक थियेटर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन, सेंसर बोर्ड और थियेटर मालिक की होगी। सोमवार को उन्होंने इस संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीके का पुतला फूंककर जताया विरोध

controversy on aamir khan's 'PK', removed Conflicting scene

उध्‍ार जालंधर में पीके का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। हिंदू समाज सेवक उमेश बत्रा व उनके साथियों ने मकसूदां चौक पर आमिर खान का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

उमेश बत्रा ने आरोप लगाया कि पीके में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसपर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

उन्होंने आमिर खान और फिल्म के प्रोड्यूसर को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर वाल्मीकि सेना के प्रधान सोमराज, राकेश विजैगुरदयाल भट्टी, एलबर्ट सरपंच, सुंदर गिल, प्रदीप अवस्थी, कुनाल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed