फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversy in congress leaders, lady leader complaint to sonia gandhi

दो कांग्रेसी नेताओं में विवाद, महिला नेता पहुंची सोनिया दरबार

Tue, 22 Dec 2015 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Dec 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
controversy in congress leaders, lady leader complaint to sonia gandhi

पंजाब में दो दिग्गज कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद गहरा गया है। महिला नेता ने दूसरे के खिलाफ सोनिया गांधी को शिकायत दी है। उन्होंने पार्टी प्रधान सोनिया गांधी से मिलने को समय मांगा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह को मामले की जांच सौंप दी है। कैप्टन ने एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 19 दिसंबर को नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पटियाला कोर्ट में पेशी थी। उस दिन इसके विरोध में मोगा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन रखा था। रोष प्रदर्शन के दौरान ही महिला कांग्रेस नेता और जिला प्रधान दर्शन बराड़ व उनके बेटे कमलजीत बराड़ के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला कांग्रेस नेता ने मोगा के थाना सिटी में दर्ज कराई शिकायत में बराड़ व उनके बेटे पर अश्लील शब्द कहने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। घटना के बाद किसी ने भी प्रदेश नेतृत्व को जानकारी नहीं दी। कैप्टन ने मीडिया रिपोर्ट के बाद मंगलवार को लाल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दोनों नेताओं से संयम बरतने को कहा है। साथ ही भरोसा दिया कि दोनों को पक्ष रखने का समय दिया जाएगा। पंजाब प्रभारी डॉ. शकील अहमद के बिहार में होने के कारण महिला कांग्रेस नेता की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी है।


इस बारे में संपर्क करने पर शकील अहमद ने कहा कि वह बिहार में हैं और उन्हें इस विवाद की जानकारी नहीं है। 25 दिसंबर को नई दिल्ली लौटने के बाद वह इसकी पड़ताल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed