फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Controversial statements by suman dahiya vice chairman of WC on Rising numbers of rape cases

रेप के बढ़ते मामलों पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष का विवादित बयान

Thu, 11 Aug 2016 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो, भिवानी Updated Thu, 11 Aug 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
Controversial statements by suman dahiya vice chairman of WC on Rising numbers of rape cases
Suman Dahiya - फोटो : amar ujala
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने रेप के मामलों को लेकर बुधवार को विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि लड़कियां कानून का मिस यूज कर रही हैं। बड़े शहरों में नौकरी करने के दौरान लड़कों के साथ साल-दो साल लिव इन रिलेशनशिप में रहती हैं और विवाद होने पर रेप के आरोप लगा दिए जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में लिव इन रिलेशनशिप कानून में बदलाव की जरूरत है। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से रूबरू होते हुए दहिया ने निरन्तर बढ़ रहे रेप के मामलों पर कहा कि बचपन से ही युवाओं की मानसिक सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति इस तरह के कार्यों को अंजाम नहीं देता और वह जीवनभर महिलाओं का मान-सम्मान करता है। 
विज्ञापन


 

लिव इन रिलेशनशिप कानून में बदलाव की जरूरत

Controversial statements by suman dahiya vice chairman of WC on Rising numbers of rape cases
er - फोटो : Getty Images
उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने कहा कि लीव एंड रिलेशनशिप के मामलों में कानून में बदलाव करने की आवश्यकता है। आयोग दोबारा से महिलाओं के घर द्वार पर ही उनकी समस्याओं की सुनवाई करने के लिए तत्पर है। भिवानी के 10 विवाद महिला थाने की जांच करने के बाद सुनवाई के लिए रखे गए है।

इनके अलावा कोई भी महिला सीधे रूप से उनके समक्ष पेश होकर शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। ऐसे मामलों की भी सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायतों संबंधी मामलों में दोनों पक्षों को शामिल करके सुनवाई की जाएगी। इसके बाद उन समस्याओं का निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।  

दहिया ने कहा कि महिलाओं की शिकायतें केवल फाइल बनकर न रह जाए उनकी सुनवाई समय पर सुनिश्चित करने के लिए आयोग प्रतिदिन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed