फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Control room set up in Chandigarh for information about stranded Indians in Sudan

ऑपरेशन कावेरी: इन नंबरों में मिलेगी सूडान में फंसे नागरिकों की जानकारी, चंडीगढ़ प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम

Tue, 25 Apr 2023 05:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Apr 2023 05:11 PM IST
सार

ऑपरेशन कावेरी के तहत 278 भारतीयों का पहला बैच सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना हो चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि आईएनएस सुमेधा 278 लोगों को सूडान के पोर्ट से लेकर रवाना हो चुका हूं। इससे पहले पांच भारतीयों को फ्रांस की मदद से बाहर निकाला जा चुका है।

विज्ञापन
Control room set up in Chandigarh for information about stranded Indians in Sudan
सूडान हिंसा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूडान में गृह युद्ध के बीच फंसे भारतीयों के परिजनों के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उपायुक्त चंड़ीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें रात और दिन में किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। इसके तहत आम लोग सूडान में उनके परिजनों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। लोगों को इसके लिए सूडान में रह रहे परिवारजनों के नाम, पासपोर्ट नंबर, सूडान में उनका संपर्क और व्हाट्सएप नंबर समेत व्यक्तिगत लोकेशन की जानकारी साझी करनी होगी।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय उनसे संपर्क करवाने में मदद करेगा। इस बारे में किसी भी तरह की मदद के लिए लोग टोल फ्री नंबर 1800 11 8797 के अलावा +91-11-2301 2113, +91-11-2301 4104 और +91-11-2301 7905 सहित मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर +91-9966291998 पर संपर्क कर सकते हैं। मंत्रालय की ओर से इमेल situationroom@mea.gov.in भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास सूडान में हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है और वहां भारतीय नागरिकों के संपर्क में है। उन्हें आगामी सूचना तक अपने स्थान पर सुरक्षित बने रहने को कहा है।
विज्ञापन


हिंसाग्रस्त सूडान से फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। इस बीच सूडान में 72 घंटे का सीजफायर लागू हुआ है। इससे वहां फंसे भारतीयों को बाहर निकाले में मदद मिलेगी। सूडान में लगभग 3,000 भारतीय फंसे हैं। वहीं, केरल के 48 वर्षीय अल्बर्ट ऑगस्टाइन की गोली लगने से मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन कावेरी के तहत 278 भारतीयों का पहला बैच सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना हो चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि आईएनएस सुमेधा 278 लोगों को सूडान के पोर्ट से लेकर रवाना हो चुका हूं। इससे पहले पांच भारतीयों को फ्रांस की मदद से बाहर निकाला जा चुका है।

टोल फ्री नंबर

  • 1800 11 8797
  • +91-11-2301 2113
  • +91-11-2301 4104
  • +91-11-2301 7905

 

  • मोबाइल नंबर: +91-9966291998
  • ईमेल: situationroom@mea.gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed