फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contract workers in Punjab protested in Chandigarh

Punjab: कच्चे मुलाजिमों ने जंत्री लेकर किया प्रदर्शन, सीएम से पूछा- मुहूर्त देख कर बता दें, कब करेंगे पक्का

Tue, 06 Jun 2023 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 03:49 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी जब सत्ता में आई तो दावा किया था कि मुलाजिमों की हर मांग पूरी की जाएगी लेकिन सरकार को आए हुए 1 साल से अधिक समय हो गया है। फिर भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए उन्हें अब इस तरह संघर्ष की राह पर आना पड़ा है।

विज्ञापन
Contract workers in Punjab protested in Chandigarh
जंतरी लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा विभाग समेत विभिन्न सरकारी दफ्तरों में कांट्रैक्ट पर काम करने वाले मुलाजिम भी रेगुलर होने की मांग को लेकर संघर्ष की राह पर आ गए। मंगलवार उन्होंने सीएम हाउस जाने की तैयारी की थी। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान मुलाजिम अपने साथ जंत्री लेकर आए थे। 

विज्ञापन


उन्होंने सीएम भगवंत मान से सवाल किया कि वह इस जंत्री को देखकर बताएं कि उन्हें कौन से मुहूर्त, दिन और समय पर पक्का किया जाएगा। मुलाजिमों ने कहा कि अब वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो आने वाले निकाय चुनाव में भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सीएम के ओएसडी को अपना ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


मुलाजिमों की दलील थी कि वह कई साल से शिक्षा विभाग में काम कर रहे हैं। करीब 1100 मुलाजिम हैं। तीन सरकारें बदल गई हैं लेकिन फिर भी उनकी सुनवाई नहीं हुई है। मुलाजिमों को पक्का करना तो दूर कुछ मुलाजिमों का तो वेतन तक कम कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब आम आदमी पार्टी सत्ता में आई थी तो दावा किया था कि मुलाजिमों की हर मांग पूरी की जाएगी लेकिन सरकार को आए हुए एक साल से अधिक समय हो गया है। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिए उन्हें अब इस तरह संघर्ष की राह पर आना पड़ा है।

हम पीछे हटने वाले नहीं: आशीष जुलाहा

उन्होंने कहा कि मुलाजिमों को पक्के करने के जो दावे किए जाते हैं, वह सब खोखले हैं। सरकार बताए कि कौन से विभाग में कितने-कितने मुलाजिम पक्के किए हैं। मुलाजिम नेता आशीष जुलाहा ने बताया कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने कई बार सीएम से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी की जाएंगी लेकिन अभी तक कोई रिजल्ट नहीं निकला है। अब निकाय चुनाव आने वाले हैं, ऐसे में हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed