फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal Corporation contract with private organization for sanitary bio-medical waste disposal

Chandigarh: सेनेटरी बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए निजी संस्था से होगा अनुबंध, हर रोज उठेगा 500 किलो कचरा

Fri, 29 Jul 2022 02:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 02:18 AM IST
सार

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग में भर्ती के लिए एक ड्राफ्टमैन, जूनियर ड्राफ्टमैन और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की भर्ती की जाएगी। वहीं शहर की आगामी योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए सीनियर प्रोक्योरमेंट, डिप्टी प्रोक्योरमेंट और प्रोजेक्ट फाइनेंस एक्सपर्ट की भी तैनाती का प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Chandigarh Municipal Corporation contract with private organization for sanitary bio-medical waste disposal
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम सेनेटरी बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने के लिए एक निजी संस्था से अनुबंध करने जा रहा है। संस्था प्रतिदिन 500 किलोग्राम कचरा उठाएगी। इसके एवज में हर माह 8 लाख 25 हजार रुपये खर्च होंगे। इससे अधिक कचरा निकलने पर कंपनी अपने दाम में बढ़ोतरी करेगी। वहीं कंपनी हर साल अपने दामों में 10 साल की वृद्धि कर सकेगी।

विज्ञापन


एजेंडा में कहा गया है कि शहर में सूखा कचरा, गीला कचरा, खतरनाक कचरा और घरेलू सेनेटरी कचरा निकलता है। बायोमेडिकल वेस्ट अधिनियम 2016 के अंतर्गत बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण वैज्ञानिक पद्धति से होना चाहिए। इस संबंध में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एलांस इनवायरोकेयर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने बायो मेडिकल कचरे को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित करने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन

पीली पॉलिथीन में पैक कर 55 रुपये प्रति किलो में करेगी कचरे का निस्तारण

एजेंडा में बताया गया है कि 500 किग्रा तक के कचरे को कंपनी पीली पॉलिथीन में पैक करके ले जाएगी और उसका निस्तारण करेगी। इसके लिए 55 रुपये प्रति किलो के हिसाब से शुल्क लगेगा। 501 से लेकर 700 किग्रा कचरा निकलने पर 65 रुपये प्रति किग्रा और 701 किग्रा से ज्यादा कचरा निकलने पर 87.40 रुपये शुल्क लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग के लिए होंगी भर्तियां

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग में भर्ती के लिए एक ड्राफ्टमैन, जूनियर ड्राफ्टमैन और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की भर्ती की जाएगी। वहीं शहर की आगामी योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए सीनियर प्रोक्योरमेंट, डिप्टी प्रोक्योरमेंट और प्रोजेक्ट फाइनेंस एक्सपर्ट की भी तैनाती का प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा। इसके अलावा मनीमाजरा के सब ऑफिस की मरम्मत और पार्षदों के गोवा जाने के लिए स्टडी टूर का भी एजेंडा इस बार सदन की बैठक में आ रहा है।

प्रशासनिक कारणों से बैठक स्थगित

शुक्रवार को होने वाली सदन की बैठक को निगम ने प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया। 30 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियों को लेकर भी अफसरों की व्यस्तता है, वहीं आयुक्त आनिंदिता मित्रा की तबियत भी ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed