फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contract employees will be able to apply for permanent recruitment till the age of 52 years.

Chandigarh News: ठेके पर लगे कर्मचारी 52 साल आयु तक कर सकेंगे पक्की भर्ती के लिए आवेदन

Mon, 06 Nov 2023 09:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
Contract employees will be able to apply for permanent recruitment till the age of 52 years.
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट, एडहॉक और डेली वेज पर लगे कर्मियों को राहत दी है। अब इन तीनों श्रेणियों के कर्मचारी पक्की भर्ती के लिए 52 साल की आयु तक आवेदन कर सकेंगे। नए नियमों हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) द्वितीय संशोधन नियम 2023 के तहत किसी भी विभाग, बोर्ड, निगम और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान में काम करने वाले कर्मचारियों को छूट दी जाएगी। इसके लिए कर्मचारी केवल एक बार ही इस छूट का लाभ ले सकेंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग संबंधित अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्रों का सत्यापन करेगा। गौर हो कि हरियाणा में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन की आयु सीमा 18 से 42 साल है। हालांकि, कुछ नौकरियों में अलग-अलग श्रेणियों में छूट प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed