{"_id":"660352d1ff7d0ecc6a0c2b66","slug":"contract-cleaning-workers-staged-a-strike-against-the-contractor-chandigarh-news-c-16-1-pkl1016-384203-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ठेका सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ठेका सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ दिया धरना
विज्ञापन
नयागांव। इलाके में ठेका सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को सुबह 10 बजे नगर परिषद में ठेकेदार के खिलाफ धरना दिया। सफाई कर्मियों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिला और अभी ऐसे भी कर्मी हैं, जिन्हें अभी तक आखिरी महीने फरवरी का वेतन नहीं मिला है। वहीं ठेकेदार ने सरकारी मिलने वाली सुविधाएं ईएसआई, पीएफ के पैसे भी जमा नहीं करवाए। इस वजह से उन्हें मेडिकल सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके चलते मजबूरी में उन्हें धरना प्रदर्शन करना पड़ा। सफाई कर्मियों और ठेकेदार के लेनदेन के झगड़े के कारण नयागांव वासियों को भुगतना पड़ रहा है। शहर में चारों और कूड़े के ढेर पड़े दिखे।
जानकारी के अनुसार नयागांव के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सुबह ही धरना लगा दिया। नगर काउंसिल के गेट पर सफाई कर्मचारियों के चेयरमैन जय पाल तथा प्रधान के- राजा के नेतृत्व में खूब नारेबाजी की गई। उनका आरोप था कि संधू ठेकेदार नगर परिषद से अपनी ठेकेदारी का चेक हर महीने ले जाता है, लेकिन हमारे सफाई कर्मचारियों के खाते में उनका वेतन समय पर नहीं देता। इसके चलते सफाई कर्मियों के घर का सिस्टम घड़बड़ा रहा है। वहीं उनके साथ काम करने वाली महिला कर्मी अपना इलाज करवाने के ईएसआई डिस्पेंसरी गई थीं, जहां पता जाकर पता चला कि हमारा ईएसई वेतन से काटा तो जा रहा है लेकिन जमा नहीं हो पा रहा है
सैनिटरी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि हमने ठेकेदार को लिखित नोटिस भेज रहे है जिस पर उसे समय पर सैलेरी नहीं देने का कारण पूछा जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के आदेश भी जारी किए गए हैं और ईएसआई और पीएफ के पैसे भी जल्दी जमा करवाने के लिए लिखा गया है।