फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contact center closed without giving information, people get upset

बिना जानकारी दिए बंद कर दिए संपर्क सेंटर, बिल जमा कराने के लिए परेशान हुए लोग

Wed, 05 May 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Contact center closed without giving information, people get upset
चंडीगढ़। मंगलवार को जब पूरा शहर खुला था, तो यूटी प्रशासन ने लोगों को बिना जानकारी दिए सभी संपर्क केंद्रों को बंद कर दिया। इस वजह से पूरे दिन लोग पता करने के लिए एक संपर्क केंद्र से दूसरे में चक्कर लगाते रहे। शाम को प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि संपर्क केंद्रों को 11 मई तक के लिए बंद किया गया है। लोग लॉकडाउन लगने से पहले संपर्क केंद्र से जुड़े अपने सभी काम करा लेना चाहते थे, वह मंगलवार को संपर्क केंद्र पहुंचे थे, लेकिन उन्हें सभी बंद मिले। इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस मुद्दे पर जब संपर्क केंद्रों के इंचार्ज अनिल पराशर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संपर्क केंद्र एक पब्लिक डीलिंग ऑफिस है और कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए ही इन्हें बंद करने का फैसला लिया गया है। उधर, चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नवीन मंगलानी ने कहा कि संपर्क केंद्रों को बंद करने की वजह से लोग बिजली व पानी के बिल और प्रॉपर्टी टैक्स को जमा नहीं करा पाए हैं। लोग मंगलवार को चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी, इसलिए यूटी प्रशासन को बिजली और प्रॉपर्टी टैक्सों में छूट के साथ इन्हें जमा कराने के लिए दो महीने तक का समय देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed