फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   consumer forum, siska gadget secure, chandigarh news

मोबाइल रिपेयर के लिए बीमा क्लेम नहीं दिया, कंपनी दोषी करार

Sat, 19 Mar 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Mar 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
consumer forum, siska gadget secure, chandigarh news
कोर्ट - फोटो : demo photo
मोबाइल की रिपेयर के लिए बीमा क्लेम अदा न करने पर उपभोक्ता फोरम ने सिस्का गजट सिक्योर को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। उपभोक्ता फोरम ने सिस्का गजट को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को मोबाइल रिपेयर की कीमत 12 हजार पांच सौ रुपये अदा करने के साथ ही पांच हजार रुपये मुआवजा और साढ़े पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करे।
विज्ञापन


यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-2 के अध्यक्ष राजन देवान ने सुनवाई के बाद दिया है। शिकायतकर्ता पुनीत गोहरी निवासी सेक्टर-8 बी चंडीगढ़ ने सेक्टर-22 बी स्थित नेशनल वाच हाउस और पुणे महाराष्ट्र सिस्का गजट सेक्योर केयरऑफ लीहन रिटेल प्राइवेट के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


पुनीत गोहरी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने 15 मई 2015 को 55 हजार पांच सौ रुपये में सैमसंग एस-6 एज फोन खरीदा। उन्होंने सिस्का गजट सेक्योर से दो हजार रुपये अतिरिक्त अदा बीमा कराया। बीमा की अवधि एक वर्ष की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 15 नवंबर 2015 को उनकी पत्नी सीढ़ियों से स्लिप हो गई इसके कारण फोन नीचे गिर गया और मोबाइल फोन की स्क्रीन टूट गई। उन्होंने इस संबंध में नेशनल वाच हाउस से संपर्क किया और जहां उससे रिपेयर के लिए 12 हजार पांच सौ रुपये इसके रिपेयर की मांग की।


लेकिन नेशनल वाच हाउस ने उन्हें कहा कि जिस कंपनी से आपका मोबाइल का बीमा है उसे क्लेम डालें। शिकायतकर्ता ने 17 नवंबर 2015 को ऑन लाइन क्लेम फाइल किया लेकिन उनका क्लेम रद्द कर दिया गया। दूसरे पक्ष की ओर से अपना पक्ष न रखने पर उपभोक्ता फोरम ने एकतरफा करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed