{"_id":"6cbb652e79f6a4648b805884ea8aa75f","slug":"consumer-column-consumer-forum-consumers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं के सवाल, फोरम के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं के सवाल, फोरम के जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Jul 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रश्न- मैने एक आनलाइन कंपनी से स्पाइस एम आई 506 फोन मंगवाया। यह फोन कुछ दिन बाद ही खराब हो गया। मैं चंडीगढ़ का रहने वाला हूं और बद्दी हिमाचल प्रदेश में जाब करता हूं। यह फोन भी मैने बद्दी में अपने कार्यालय के पते पर मंगवाया। कहीं से मेरी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। क्या मैं कंज्यूमर फोरम में मामला ले जा सकता हूं?
विज्ञापन
अमर उजाला हेल्पलाइन, चंडीगढ़
उत्तर- आप इस मामले में एकबार कंपनी के सर्विस सेंटर से बात करें। हां, यह बात देखने वाली है कि उस फोन की वारंटी और गारंटी क्या है। यदि कंपनी के सर्विस सेंटर पर आपको राहत नहीं मिलती है तो आप कंज्यूमर फोरम में जा सकते हैं। क्योंकि फोन आपन मंगवाया जरूर अपने कार्यालय के पते पर लेकिन यह फोन आपके अपने उपयोग के लिए है। इस मामले में कंपनी की सेवा में कमी स्पष्ट है।
विज्ञापन
प्रश्न- मेरा नाम निमिशा है। मैं चंडीगढ़ की रहने वाली हूं। मैने कुछ समय पहले एक ऐसी कंपनी की सेवाएं लीं जो कि अब बंद हो गई है। मुझे कंपनी द्वारा दी जाने वाली सेवाएं ठीक नहीं लगीं। कंपनी की सेवाएं दोयम दर्जे की थीं। अब चूंकि कंपनी बंद हो चुकी है तो मैं क्या करूं?
विज्ञापन
निमिशा, चंडीगढ़
उत्तर- निमिशा जी, ऐसे मामले में आमतौर पर कंपनी के मैनेजमेंट के खिलाफ या सीईओ के खिलाफ मामला हो सकता है। आप इसमें यह देख लें कि कंपनी में जिम्मेदारी किसकी और कहां पर तय थी, यही नहीं, कंपनी का पता क्या है, यह जानना भी आवश्यक है।
प्रश्न- हैल्लो, मेरा नाम विरज शेट्टी है। मैने कुछ समय पहले एक प्रतिष्ठित कंपनी से टिन वाला फूड प्रोडक्ट खरीदा। यह प्रोडक्ट खराब निकल गया। दुर्भाग्य से मैने इसको तुरंत ही फेक दिया और अब मेरे पास कोई ऐसा प्रमाण नहीं बचा जिससे कि मैं यह साबित कर सकूं कि यह खराब था। मैं क्या कर सकता हूं?
विराज शेट्टी, चंडीगढ़
उत्तर- विराज जी, आप इस मामले को कंज्यूमर फोरम में ले जा सकते हैं लेकिन यहां अपने मामले को मजबूत करने के लिए आपको पर्याप्त सबूत देने होंगे। इसलिए अगली बार ऐसा कोई प्रोडक्ट लेने पर यह ध्यान रखें।