{"_id":"62e83cbb9a975876505b1f86","slug":"constable-suspended-for-beating-bullet-rider-with-baton-chandigarh-news-pkl458328118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: बुलेट सवार को डंडों से पीटने वाले कांस्टेबल पर गिरी गाज, निलंबित कर पुलिस लाइन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: बुलेट सवार को डंडों से पीटने वाले कांस्टेबल पर गिरी गाज, निलंबित कर पुलिस लाइन भेजा
Tue, 02 Aug 2022 02:21 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 02:21 AM IST
सार
डीएसपी नार्थ ईस्ट एसपीएस सोंधी ने बताया कि बाइक सवार को पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कांस्टेबल सतीश कुमार को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बुलेट सवार युवक को डंडे से पीटने और जमीन पर लिटाकर लात मारने का वीडियो वायरल होने के बाद आईटी पार्क थाने में तैनात कांस्टेबल सतीश कुमार को सोमवार को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। साथ ही विभागीय जांच खोल दी गई। वहीं, इस मामले में सतीश के साथ ड्यूटी पर तैनात एएसआई महेंद्र की भूमिका की जांच चल रही है।
विज्ञापन
इंदिरा कॉलोनी निवासी पीड़ित बिट्टू ने बताया कि वह शनिवार को सब्जी लेने बुलेट पर सवार होकर बाजार गया था। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। रास्ते में एएसआई महेंद्र और कांस्टेबल सतीश ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह रुक गया। रुकते ही कांस्टेबल सतीश ने उसकी पीठ पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद कांस्टेबल ने उसे सड़क पर लिटाकर लात मारी जबकि एएसआई ने कांस्टेबल को रोकने की जहमत तक नहीं उठाई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसे डराया और मनीमाजरा अस्पताल ले गए जहां उससे जबरदस्ती कहलवाया गया कि वह बाइक से गिरकर घायल हुआ है। बाद में दोनों पुलिसकर्मी उसे आईटी पार्क थाना लेकर गए और शिकायत न करने की धमकी तक दी।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी नार्थ ईस्ट एसपीएस सोंधी ने बताया कि बाइक सवार को पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कांस्टेबल सतीश कुमार को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।