फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Constable recruitment will be done through CET in Haryana

Haryana constable recruitment: सिपाही भर्ती भी अब CET के माध्यम से होगी, 6000 पदों पर भर्ती जल्द

Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
सार

पुलिस भर्ती भी सीईटी के माध्यम से होगी। सिपाही के छह हजार नए पदों को इसमें जोड़ा गया है। पहले 26 हजार पद विज्ञापित किए गए थे। अब संयुक्त पात्रता परीक्षा 32 हजार पदों के लिए होगी। 15 जुलाई के बाद सीईटी की तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
Constable recruitment will be done through CET in Haryana
फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती भी अब संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के माध्यम से होगी। डीजीपी पीके अग्रवाल की ओर से पांच हजार पुरुष और एक हजार महिला सिपाही पदों की भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) को मांग भेजी गई है। आयोग ने इन पदों को विज्ञापित कर ग्रुप सी के 26 हजार पदों में जोड़ दिया है। 

विज्ञापन


अब संयुक्त पात्रता परीक्षा 26 हजार के बजाय 32 हजार पदों के लिए होगी। अगस्त में संभावित परीक्षा के लिए आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 6600 सिपाही पदों की भर्ती के परिणाम में लगाया इक्वी परसेंटाइल फार्मूला सीईटी में लागू होगा। इस फार्मूले को लेकर पुलिस भर्ती से बाहर हुए अभ्यर्थी विरोध जता रहे हैं और अदालत का दरवाजा खटखटा चुके हैं। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि यही फार्मूला सीईटी में लगाया गया तो मैरिट वाले अभ्यर्थियों का नुकसान होगा। आयोग का तर्क है कि यह फार्मूला अन्य प्रदेशों में भी प्रयोग किया जा रहा है। सीईटी एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) आयोजित करेगा। इसके लिए आयोग ने एजेंसी से अनुबंध कर रखा है। आठ जुलाई तक परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अब तक 10 लाख से अधिक युवा आवेदन कर चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाहियों की संख्या बढ़ेगी
इस समय हरियाणा पुलिस के जवानों की संख्या करीब 65 हजार है। पिछले महीने ही आयोग ने 5500 पुरुष सिपाही और 1100 महिला सिपाही पदों की भर्ती का परिणाम जारी किया था। इन पुलिस जवानों की नियुक्तियां चल रही है। इस साल छह हजार और नए सिपाही मिलने के बाद हरियाणा में पुलिस बल की संख्या बढ़ जाएगी।

 

पुलिस भर्ती भी सीईटी के माध्यम से होगी। सिपाही के छह हजार नए पदों को इसमें जोड़ा गया है। पहले 26 हजार पद विज्ञापित किए गए थे। अब संयुक्त पात्रता परीक्षा 32 हजार पदों के लिए होगी। 15 जुलाई के बाद सीईटी की तिथि घोषित की जाएगी। इक्वी परसेंटाइल फार्मूले से ही सीईटी का परिणाम जारी होगा।  भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed