फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Conspiracy to blow up police station of Kharar CIA Central Division Chandigarh with grenade

हाई अलर्ट: कौन है आतंकी गोपी? रच रहा खरड़ CIA, चंडीगढ़ के सेंट्रल डिवीजन के थाने को ग्रेनेड से उड़ाने की साजिश

Mon, 28 Apr 2025 10:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 28 Apr 2025 10:27 AM IST
सार

पंजाब के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस भी आतंकियों के निशाने पर है। आतंकी गोली चंडीगढ़ सेंट्रल डिविजन के थाने पर ग्रेनेड हमले की साजिश रच रहा है। इसके अलावा सीआईए पुलिस स्टेशन खरड़ भी आतंकी के निशाने पर है। 

विज्ञापन
Conspiracy to blow up police station of Kharar CIA Central Division Chandigarh with grenade
चंडीगढ़ में हैंड ग्रेनेड अटैक - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

अमेरिका में आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी के बाद उसके साथी गोपी नवांशहरिया ट्राइसिटी में दहशत फैलाने की फिराक में है। अमेरिका में बैठा आतंकी गोपी नवांशहरिया खरड़ क्राइम ब्रांच (सीआईए) और चंडीगढ़ के सेंट्रल डिवीजन के एक पुलिस थाने को ग्रेनेड से उड़ाने की साजिश रच रहा है।

विज्ञापन


इस खुफिया जानकारी के बाद चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस पूरी तरह से हाई अलर्ट पर हैं। इसके चलते सीआईए और सेंट्रल डिवीजन के एक थाने की सुरक्षा तत्काल प्रभाव से बढ़ा दी गई है। सूत्रों का कहना है कि आतंकी ने हमले को अंजाम देने के लिए रेकी भी करवा ली है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर चंडीगढ़ और मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ऐसे किसी भी इनपुट से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के एक उच्चाधिकारी ने खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि आतंकी गोपी नवांशहरिया खरड़ सीआईए और चंडीगढ़ सेंट्रल डिवीजन के एक थाने को ग्रेनेड से उड़ाने साजिश रच रहा है। चंडीगढ़ पुलिस ने गोपी नवांशहरिया को साल 2020 में भी गिरफ्तार किया था, और उस समय उसके गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के साथ संबंध सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed