फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Consensus not reached on Congress-AAP alliance AAP fields 20 candidates including Anurag and Narendra Sharma

Haryana Polls: हरियाणा में कांग्रेस-आप गठबंधन पर नहीं बनी बात, इस वजह से AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

Tue, 10 Sep 2024 02:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Sep 2024 02:08 AM IST
सार

हरियाणा में गठबंधन को लेकर कांग्रेस की ओर से दीपक बाबरिया और आप के राघव चड्ढा के बीच बातचीत चल रही थी। पार्टी के सूत्रों के अनुसार आप 10 से ज्यादा सीटें मांग रही थी, मगर कांग्रेस तीन से ज्यादा सीटे देने को तैयार नहीं हो रही थी।

विज्ञापन
Consensus not reached on Congress-AAP alliance AAP fields 20 candidates including Anurag and Narendra Sharma
Haryana Polls - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन की बात बनते-बनते रह गई। सीटों की संख्या पर पेच आखिर तक हल नहीं हुआ और गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत पर विराम पर लगाते हुए आप ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इनमें 11 सीटों पर कांग्रेस पहले से ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। आप की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस की ओर से गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, आप नेताओं ने दावा किया है कि वह जल्द ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर देंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस और आप के बीच पिछले पांच दिन से गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। कांग्रेस की ओर से दीपक बाबरिया और आप के राघव चड्ढा के बीच बातचीत चल रही थी। पार्टी के सूत्रों के अनुसार आप 10 से ज्यादा सीटें मांग रही थी, मगर कांग्रेस तीन से ज्यादा सीटे देने को तैयार नहीं हो रही थी। आप पिहोवा, कलायत, गुहला चीका, पानीपत ग्रामीण, जींद के साथ गुड़गांव व फरीदाबाद की सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी, जबकि कांग्रेस इन सीटों को देने के लिए तैयार नहीं थी। दरअसल इनमें से कुछ सीटों पर कांग्रेस पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी। कांग्रेस का मानना है कि इस बार इन सीटों पर पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। यदि यह सीटें आप के पास जातीं तो कांग्रेस को नुकसान होता।

विज्ञापन

इसलिए आप ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सोमवार सुबह कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया कि गठबंधन पर आलाकमान से अगर कोई सूचना नहीं मिली तो पार्टी शाम तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। आप नेताओं का मानना है कि वह पिछले कई महीनों से राज्य में तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कई नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार भी किया है। मगर कांग्रेस गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं दिखा रही है। गठबंधन तय नहीं होने से आप के उम्मीदवारों में बेचैनी थी, क्योंकि नामांकन की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है। वह भी लगातार पार्टी पर दबाव बना रहे थे। सूची जारी होने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि कि गठबंधन होता नजर नहीं आ रहा है। आप राष्ट्रीय दल है और हरियाणा में पार्टी का जनाधार मजबूत है। सभी सीटों पर आप की तैयारी पूरी है।

हरियाणा कांग्रेस के नेता नहीं चाहते थे गठबंधन
भले ही राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजनीति को देखकर गठबंधन के संकेत दिए हों, मगर हरियाणा कांग्रेस के नेता शुरू से इस गठबंधन के खिलाफ थे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बाद कांग्रेस नेता रणजीत सुरजेवाला और अजय यादव ने भी आप से गठबंधन नहीं करने की बात कही थी। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि आप को पांच से छह सीटें भी दीं तो नुकसान कांग्रेस को ही होना था। राज्य में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है।

विज्ञापन

इन 20 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए
कलायत से अनुराग ढांडा, नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, पूंडरी से नरेंद्र शर्मा, घरौंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला, समालखा से बिट्टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फौजी, डबवाली से कुलदीप गदराना, रानिया से हैप्पी रानिया, भिवानी से इंदु शर्मा, महम से विकास नेहरा, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, बहादुरगढ़ से कुलदीप छिक्कारा, बादली से रणबीर गुलिया, बेरी से सोनू अहलावत शेरिया, महेंद्रगढ़ से डॉ. मनीष यादव, नारनौल से रविंद्र मटरू, बादशाहपुर से वीर सिंह सरपंच, सोहना से धर्मेंद्र खटाना और बल्लभगढ़ से रविंद्र फौजदार को चुनावी मैदान में उतारा है।

इन 11 सीटों पर कांग्रेस घोषित कर चुकी है उम्मीदवार
उचाना कलां, बादशाहपुर, नारायणगढ़, समालखा, डबवाली, रोहतक, बहादुरगढ़, बादली, बेरी, महेंद्रगढ़ और महम सीट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed