फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress's 'change through talent' program started in Haryana

Chandigarh News: हरियाणा में कांग्रेस का ‘प्रतिभा से परिवर्तन’ कार्यक्रम शुरू

Fri, 01 Dec 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Congress's 'change through talent' program started in Haryana
फोटो समाचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कांग्रेस ने हरियाणा में प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यदि कोई युवा पार्टी से जुड़ना चाहता है तो वह ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर पार्टी से जुड़ सकता है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने बताया कि इस अभियान के जरिए पार्टी साक्षात्कार व समूह चर्चा के माध्यम से युवाओं को प्रदेश संगठन, प्रवक्ता, जिला, ब्लॉक, मंडल और सोशल मीडिया विंग में काम करने का मौका मिलेगा और राजनीति में बेहतर करियर बनाने का अवसर मिलेगा।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मृणाल पंत ने बताया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रवक्ताओं और सोशल मीडिया की टीम का सफलतापूर्वक विस्तार कर चुकी है। इसके जरिये 3 हजार लोगों को पार्टी से जोड़ा गया है। हरियाणा देश का दूसरा राज्य है, जहां ‘प्रतिभा से परिवर्तन’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

एक महीने में तैयार होगा संगठन
प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कांग्रेस संगठन के निर्माण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अगले एक महीने के भीतर जिलाध्यक्ष और प्रदेश स्तरीय संगठन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन के साथ पार्टी जमीनी स्तर पर भी काम कर रही है। आने वाले चुनावों में कांग्रेस को हर हाल में जीत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में कांग्रेस का संगठन पिछले कई सालों से नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पर साधा निशाना
उदयभान ने कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार ने प्रदेश के ऊपर कर्ज का बोझ डाल दिया है। आज जब कोई बच्चा पैदा होता है तो उस पर 1 लाख 32 हजार रुपये का कर्ज होता है। सरकार ने शिक्षा व्यवस्था का भी बंटाधार कर दिया है। मर्जर के नाम पर 5000 स्कूलों को बंद कर दिया गया। 131 सरकारी स्कूलों में पीने का पानी तक नहीं है। 236 स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया। हर घर शौचालय का नारा देने वाली सरकार ने 538 स्कूलों में लड़कियों के लिए एक भी शौचालय नहीं बनवाया। 1047 स्कूलों में तो लड़कों के लिए भी शौचालय नहीं है। छात्रों के लिए स्कूलों में 8240 और क्लासरूम की जरूरत है। लगातार भर्तियों के पेपर लीक हो रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस विधायक वरुण मुलाना, एआईसीसी के कॉर्डिनेटर एहसान शेख, पूर्व विधायक लहरी सिंह, हरियाणा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा, जयदीप धनखड़, केवल ढिंगरा, युवा अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजेश वैध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed