फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress workers protest against water rates hike in Chandigarh

चंडीगढ़ में पानी की बढ़ी दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ताली-थाली बजाते भाजपा पार्षदों के घर पहुंचे कांग्रेसी

Sun, 28 Feb 2021 04:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Feb 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against water rates hike in Chandigarh
चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

पानी की बढ़ी दरों के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता सेक्टर-37 में भाजपा पार्षदों के घर का घेराव करने ताली और ताली बजाते पहुंचे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर सरकारी स्कूल के पास ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन


प्रदर्शन में बड़ी तादाद में महिलाएं भी पहुंची हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गुलाब का फूल लेकर आए थे। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर वहां बड़ी संख्या में भाजपाई भी जुट गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करने पहुंचे देवेंद्र बबला को बैरंग लौटा दिया गया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन से पहले चावला ने लिखा पत्र
भाजपा के तीन पार्षदों के घर प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद को पत्र भी लिखा। पत्र में सुभाष चावला ने कहा है कि अगर हम आप के घर न आएं तो आप यह बता दीजिए कि कहां आकर मांग पत्र सौंपे। चावला ने कहा कि हम गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करेंगे। आप के कार्यकर्ता हमें मारेंगे तो हम सह लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed