फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will conduct thanksgiving tour at district level to create atmosphere for assembly elections

Chandigarh News: विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाने को जिलास्तर पर धन्यवादी दौरे करेगी कांग्रेस

Tue, 11 Jun 2024 03:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Congress will conduct thanksgiving tour at district level to create atmosphere for assembly elections
-नेता प्रतिपक्ष के आवास पर हुई विधायक दल की बैठक, चार सांसद भी रहे मौजूद
विज्ञापन

-सांसदों से लिया फीडबैक, एक-एक विधायक से लिए सुझाव

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों में 5 सीटें जीतने के बाद सोमवार को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक यहां चंडीगढ़ में हुई। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान की अगुवाई में हुई बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर फीडबैक लिया गया। साथ ही विधानसभा चुनावों को लेकर एक-एक विधायक से राय भी ली गई। बैठक में फैसला लिया गया कि जिलास्तर पर कार्यकर्ताओं और जनता का धन्यवाद करने के लिए कार्यक्रम रखे जाएंगे। इसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ-साथ प्रदेशाध्यक्ष उदयभान भी रहेंगे। बैठक में चार नव निर्वाचित सांसद भी मौजूद रहे। हालांकि, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा बैठक में नहीं पहुंचीं। उन्होंने दिल्ली में हुई बैठक से भी दूरी बनाई थी।
मुख्य रूप से यह विधायक दल की बैठक भाजपा सरकार को घेरने के लिए बुलाई गई थी। इसमें विधायकों से उनके हलकों के मुद्दे पूछे गए। साथ ही किस प्रकार से आगामी चुनावों को लेकर तैयारियां की जाएं, इसके लिए सुझाव लिए गए। बैठक में संगठन को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें सभी ने अलग-अलग राय रखी। सभी की सहमति के बाद जनता का धन्यवाद करने का फैसला लिया गया। जल्द ही कांग्रेस की ओर से इसका पूरा शेड्यूल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

अल्पमत सरकार के मामले में राज्यपाल से फिर समय मांगेंगे कांग्रेसी
तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापसी के बाद अल्पमत में आई सरकार को कांग्रेस लगातार घेरती रहेगी। इसके लिए दोबारा से राज्यपाल से मिलने का समय मांगा जाएगा, ताकि सरकार पर फ्लोर टेस्ट को लेकर दबाव बनाया जा सके। कांग्रेस की मंशा है कि सरकार इस मामले में घिरे और उन पर लगातार दबाव बनाया जा सके। इसलिए कांग्रेसी विधायक इस मामले में दोबारा राजभवन जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed