फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will bring public manifesto

Chandigarh News: कांग्रेस लाएगी जनता का घोषणा पत्र, 20 लाख लोगों के घर पहुंचे कार्यकर्ता

Sun, 01 Sep 2024 11:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Congress will bring public manifesto
15 सितंबर तक जारी हो सकता है घोषणा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जनता का घोषणा पत्र तैयार कर रही है। संभावना है कि 15 सितंबर तक कांग्रेस घोषणा पत्र जारी कर सकती है। हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत घोषणा पत्र बनाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के मुद्दे जान रहे हैं। पार्टी का दावा है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता अब तक 20 लाख घरों तक पहुंच चुके हैं।
हरियाणा मांगे हिसाब के तहत घर-घर तक पहुंचने के लिए कांग्रेस ने 90 विधानसभा क्षेत्रों में कोऑर्डिनेटर्स और को-कोऑर्डिनेटर्स नियुक्त किए थे। इन्होंने पिछले दो महीनों में स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर घर-घर जाकर जनसंपर्क करने की जिम्मेदारियां सौंपी थी। बताया गया है कि अभियान की निगरानी के लिए विधानसभा स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। अभियान के साथ ही कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट भी जारी की थी। इसमें भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाया गया है। कांग्रेस पार्टी के मीडिया इंचार्ज चांदवीर हुड्डा का कहना है कि आम जनता और सभी वर्गों की राय से घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है। इसी घोषणा पत्र के हिसाब से बनने वाली कांग्रेस की सरकार काम करेगी। सुनिश्चित किया गया कि हर आवाज सुनी जाए और हर पीड़ा पर ध्यान दिया जाए। ⁠
विज्ञापन

--------------


मिस्ड कॉल नंबरों से भी सुझाव और शिकायतें सुनी गईं
सुझाव पेटी, सुझाव वाहन, वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मिस्ड कॉल नंबरों के माध्यम से लोगों की शिकायतें और सुझाव एकत्र किए गए हैं। कुल मिलाकर 15 लाख सुझाव घर-घर जाकर, नुक्कड़ सभाओं और दीपेंद्र सिंह हुड्डा की यात्रा के माध्यम से एकत्र किए गए। 5 लाख सुझाव ऑनलाइन और टोल-फ्री नंबरों से लिए गए, जो व्यापक जन भागीदारी को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed