फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will bring no confidence motion against Haryana Government in budget session 

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में सरकार का होगा घेराव, अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

Tue, 23 Feb 2021 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Feb 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Congress will bring no confidence motion against Haryana Government in budget session 
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के आगामी विधानसभा बजट सत्र में भाजपा को घेरने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायक दल की बैठक बुलाई लेकिन विधायक किरण चौधरी बैठक में नहीं पहुंचीं। हुड्डा ने बैठक में तय किया कि कांग्रेस राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। कानून में संशोधन कर उसमें किसान के लिए एमएसपी की गारंटी का प्रावधान जोड़ने के लिए कांग्रेस की तरफ से एक प्राइवेट मेंबर्स बिल भी इसी सत्र में लाया जाएगा।

विज्ञापन


बैठक के बाद बातचीत में हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता के सामने समस्याओं और विपक्ष के पास मुद्दों का अंबार लगा हुआ है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। मौजूदा सरकार में सिर्फ घोटाले हो रहे हैं, कोई काम नहीं हो रहा। कांग्रेस की तरफ से शराब और रजिस्ट्री घोटाले पर चर्चा के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर सरकार से किसान आंदोलन का जल्द समाधान निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि आंदोलन को तीन महीने पूरे होने वाले हैं। सरकार को अब किसानों की मांगें मानने में देरी नहीं करनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वो अपनी फसलों को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक दल की बैठक की सूचना नहीं थी : किरण
विधायक किरण चौधरी ने कहा कि यह विधायक दल की बैठक नहीं थी। हुड्डा साहब का बाद में फोन आया था। उन्होंने बताया कि चार मार्च को विधायक दल की बैठक होगी। यह पूछने पर कि इस बैठक में बाकी विधायक थे, उन्होंने कहा कि मुझे कोई सूचना नहीं थी और बिना बुलाए मैं किसी बैठक में नहीं जाती। अगर किसी को बुलाना होगा तो मुझे फोन पर बुलाए, अन्यथा मैं नहीं जाऊंगी। जहां तक विधानसभा सत्र का सवाल है मेरी तरफ से 13 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, एक बिल और करीब 30 प्रश्न लगाए गए हैं। मैं पूरी तैयारी के साथ विधानसभा में पहुंचूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed