फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress surrounds Moga hospital over drug theft

Chandigarh News: मोगा अस्पताल से नशीली दवाओं की चोरी पर कांग्रेस ने घेरा

Thu, 23 Oct 2025 07:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Congress surrounds Moga hospital over drug theft
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मोगा के सिविल अस्पताल से नशीली दवाओं के चोरी के मामले में पंजाब कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि ये चोरी केवल संयोग नहीं बल्कि नशा तस्करों संग संभावित मिलीभगत का नतीजा है। इतनी दवाओं में से सिर्फ नशीली दवाओं की चोरी ने सिविल अस्पताल प्रशासन पर सवालिया निशान लगा दिया है। वीरवार को मोगा सिविल अस्पताल से नशा छुड़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा की 11,000 गोलियां चोरी हो गई थीं। बाजवा ने कहा कि करीब 7 लाख रुपये का चोरी हुआ स्टॉक न केवल एक वित्तीय नुकसान है बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक संभावित खतरा भी है। इस नशीली दवा को आमतौर पर नशेड़ी हेरोइन के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इस चोरी ने नशा मुक्त पंजाब के दावों पर पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल के स्टोर से ड्रग्स चोरी की गई थी उसमें कोई सीसीटीवी निगरानी नहीं थी और कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले साल बरनाला से भी इसी तरह की चोरी की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed