फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress state secretary Ramcharan Gupta resigned from the party

कांग्रेस प्रदेश सचिव रामचरण गुप्ता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Sat, 04 Dec 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Congress state secretary Ramcharan Gupta resigned from the party
चंडीगढ़। कांग्रसे पार्टी के टिकटों के बंटवारे के बाद घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी के बहुत पुराने कार्यकर्ता और नेता राम चरण गुप्ता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ उनकी पत्नी पोमी गुप्ता, पार्टी की संगठन सचिव सुनीता सरीन और जिला एक की उपाध्यक्ष रजिंदर कौर पनाग ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनका कहना है कि वे तीनों ही पार्टी के टिकट के दावेदार थीं, लेकिन पार्टी के नेताओं ने उनकी अनदेखी की है। पार्टी में वरिष्ठता का ध्यान नहीं रखा गया।
विज्ञापन

राम चरण गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला को लिखे पत्र में कहा कि वे कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता, प्रदेश सचिव और कार्यकारिणी से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को याद दिलाते हुए कहा कि उनके पिता शाम लाल गुप्ता आजादी से पहले 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के समय कांग्रेस में शामिल हुए थे। पिता ने 1967 से चंडीगढ़ में प्रधान पद से लेकर कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उन्होंने पूरा जीवन पार्टी के लिए लगाया। वे स्यवं पिछले 50 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। पिछले 25 वर्षों से पार्टी ने कोई महत्वपूर्ण पद नहीं दिया और न नगर निगम चुनाव में टिकट। इसके कारण वे निराश मन से पार्टी से त्याग पत्र दे रहे हैं। उन्होंने डीडी जिंदल, पवन शर्मा, भूपेंद्र सिंह बडहेड़ी और एचएस लक्की सहित अन्य दोस्तों का राजनीतिक सफर में साथ देने के लिए आभार भी प्रकट किया। पार्टी के पदाधिकारी नवीन गुप्ता ने भी पार्टी को छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed