{"_id":"62ea84fbd179b13d2c47b621","slug":"congress-state-president-udaybhan-made-a-statement-attack-on-kuldeep-bishnoi-leaving-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुलदीप के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले- आयकर-ईडी से बचने के लिए छोड़ी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कुलदीप के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले- आयकर-ईडी से बचने के लिए छोड़ी पार्टी
Wed, 03 Aug 2022 07:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 03 Aug 2022 07:54 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कुलदीप ने सियासी स्वार्थ, आयकर-ईडी से बचने के लिए कांग्रेस छोड़ी। कहा कि भीतर रहकर पार्टी को खोखला करने वालों के जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का छोटा सा कार्यकर्ता भी कुलदीप बिश्नोई को पटकनी देने में सक्षम है।
विज्ञापन
उदयभान और कुलदीप बिश्नोई।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भाजपा में शामिल होने जा रहे कुलदीप बिश्नोई पर जुबानी हमला बोला है। उदयभान ने कहा कि कुलदीप ने राजनीतिक स्वार्थ, अपरिपक्तवता, आयकर-ईडी की कार्रवाई और दलित विरोधी मानसिकता के चलते कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया है। इस फैसले में दूर-दूर तक जनता, जनहित और विचारधारा नजर नहीं आती।
विज्ञापन
बिश्नोई को आश्रय देने वाली भाजपा के लिए भी यह कदम घातक सिद्ध होगा। आदमपुर में समाज वोट की चोट से बिश्नोई व भाजपा को जवाब देगा। दोनों के बीच संगम अंदरखाने बहुत पहले हो चुका था। अब स्पष्ट हो गया है कि 2019 विधानसभा चुनाव में बिश्नोई पर भाजपा की मदद करने के आरोप सत्य हैं। उन्होंने जानबूझकर अपने कोटे से ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिलवाई थी, जिनकी हार सुनिश्चित थी।
विज्ञापन
विधानसभा में लगातार गैरहाजिरी, जनता के तमाम मुद्दों पर उनकी चुप्पी और आदमपुर हलके में उनकी निष्क्रियता बार-बार इस बात की तस्दीक करती रही कि बिश्नोई भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में तो उन्होंने खुद ही इस बात का एलान कर दिया।
विज्ञापन
बिश्नोई कांग्रेस के भीतर रहकर लगातार उसे कमजोर करने की कोशिशों में लगे हुए थे। पार्टी के भीतर रहकर उसे खोखला करने वाले लोग अगर बाहर जाते हैं, तो इससे संगठन को नुकसान होने के बजाय मजबूती मिलेगी। बिश्नोई के लिए पार्टी छोड़ना, पाला बदलना और अपने बयानों से पलटी मारना कोई नई बात नहीं है।
अपनी इसी राजनीतिक अपरिपक्वता और पार्ट टाइम राजनीति के चलते उन्होंने चौधरी भजनलाल की बड़ी राजनीतिक विरासत को एक विधानसभा हलके तक समेट दिया। आने वाले समय में आदमपुर हलके से भी बिश्नोई की हार तय है। उन्हें हराने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं है, कांग्रेस का छोटा सा कार्यकर्ता भी उन्हें पटकनी देने में सक्षम है।