{"_id":"66e0733dd2baa95f7702c1c4","slug":"congress-stalwarts-including-cm-saini-ministers-and-mlas-filed-nominations-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-514010-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीएम सैनी, मंत्री व विधायकों समेत कांग्रेस के दिग्गजों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीएम सैनी, मंत्री व विधायकों समेत कांग्रेस के दिग्गजों ने किया नामांकन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु समेत कई भाजपा नेताओं ने नामांकन किया। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, विधायक गीता भुक्कल, आफताब अहमद, रघुवीर सिंह कादियान ने नामांकन किया। इसी तरह प्रदेश के कई विधायकों, उम्मीदवार और जननायक जनता पार्टी से दिग्विजय चौटाला ने नामांकन किया है। विभिन्न विधानसभा सीट से कुल 139 उम्मीदवारों ने नामांकन किए हैं। अभी तक 253 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं।
आज अनिल विज समेत 25 भाजपा नेता करेंगे नामांकन
अंबाला कैंट से अनिल विज, पंचकूला विधानसभा से ज्ञानचंद गुप्ता, कालका से शक्तिरानी शर्मा, मुलाना से संतोष सारवान, जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर, रादौर से श्याम सिंह राणा, शाहबाद से सुभाष कलसन, बादली से ओम प्रकाश धनखड़, लोहारू से जेपी दलाल समेत 25 नेता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, डाॅ. सतीश पूनिया, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत समेत बड़े नेता मौजूद रहेंगे।