फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress senior leader anand sharma alligade arun jaitly

अरुण जेटली को क्या बोल गए ये केंद्रीय मंत्री

Mon, 21 Apr 2014 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 21 Apr 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
congress senior leader anand sharma alligade arun jaitly

कांग्रेस के सीनियर नेता एवं केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भाजपा के उम्मीदवार अरुण जेटली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब के अकाली नेता जिनका नाम नशा तस्करी में आ रहा है, को साथ लेकर जेटली चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कभी भी तस्करों के खिलाफ करवाई करने के लिए पंजाब सरकार पर दबाव नहीं डाला। कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन के लिए प्रचार करने पहुंचे आनंद शर्मा ने कहा कि पंजाब में अकाली नेताओं ने नशा बांट कर पंजाब की जवानी को तबाह कर दिया है। पंजाब सरकार की ही रिपोर्ट के अनुसार दोआबा और माझा में 65 प्रतिशत युवा नशा के शिकार हैं, जबकि मालवा के 60 प्रतिशत युवा नशे का शिकार हो गए हैं। असल में ये आंकड़े इससे भी ज्यादा हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ नशे की तस्करी मामले में नाम आने वाले अकाली नेताओं को साथ लेकर प्रचार कर रहे हैं।  इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि जेटली लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने भाजपा द्वारा गुजरात के विकास संबंधी पेश किए जा रहे आंकड़ों को गुमराह करने वाले आंकड़े बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा अब झूठ के सहारे अपना प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के आने से अरुण जेटली यहां से मैदान छोड़कर भागने की बहुत कोशिश करते रहे हैं, लेकिन उनकी एक नहीं चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed